फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसों में तीन की मौत

Tue, 05 May 2015 12:18 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हरदोई
विज्ञापन
विज्ञापन
अलग-अलग थाना क्षेत्रों में हुए सड़क हादसों में एक किशोर समेत तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि पांच अन्य घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। शवों को पोस्टमार्टम को भेज दिया गया।
विज्ञापन


हरपालपुर थाना क्षेत्र के ग्राम बेहटा रम्मपुरा निवासी रंजीत (14) पुत्र गोपाल अपने भाई राजवीर (25) पुत्र राम गोपाल और चचेरे भाई अश्वनी (14) पुत्र शीशराम ट्रैक्टर से मिट्टी भरने अजतूपुर जा रहे थे। रास्ते में चाऊंपुर के पास बोलेरो ने टक्कर मार दी। इससे तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए।

घायलों को स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। जहां पर रंजीत को मृत घोषित कर दिया गया। वहीं बोलरो सवार भी चुटहिल हुए है, जिनको निजी चिकित्सक के पास इलाज के लिए ले जाया गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन


इधर, पिहानी क्षेत्र के ग्राम सैदापुर मजरा हरिहरपुर निवासी महेश (40) पुत्र बाराती लाल राज मिस्त्री का काम करते हैं। सोमवार को वह साइकिल से महमद सरैया से घर आ रहे थे। सीतापुर-शाहजहांपुर मार्ग पर डेल पंडरवा के पास बाइक सवार ने टक्कर मार दी। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

डेल पंडरवा में खेत में काम करने वाले लोगों ने उसकी पहचान कर परिजनोें को सूचना दी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया। मृतक के छोटे भाई सक्सेना ने बताया कि उसके छह बच्चे हैं। जिसमेें तीन पुत्र और तीन पुत्रियां है। घटना से परिवार में कोहराम मचा हुआ है।

उधर, बिलग्राम क्षेत्र के आलापुर मजरा दुर्गागंज निवासी राज किशोर का आठ वर्षीय पुत्र सुभाष सोमवार की दोपहर सड़क पर जा रहा था, इस दौरान वाहन ने टक्कर मार दी, जिससे वह घायल हो गया। परिजन उसे लेकर जिला अस्पताल पहुंचे, जहां पर चिकित्सक ने बालक को मृत घोषित कर दिया।

परिजन उसका शव लेकर गांव चले गए। अस्पताल प्रशासन ने सूचना पुलिस को दी। इधर, देहात क्षेत्र के ग्राम महोलिया शिवपार विकास नगर निवासी मोहित (15) पुत्र आशाराम गल्ला मंडी में पल्लेदारी का काम करते हैं, वह काम रहे थे। तभी एक आढ़त पर एक पिकप आया, जिसने टक्कर मार दी, इससे वह घायल हो गए।

उनको अस्पताल में भर्ती कराया गया। उधर, बेहटा गोकुल थाना क्षेत्र में ट्रक बेकाबू होकर पलट गया। इससे ट्रक चालक मोहम्मद जाहिर (22) पुत्र कयामत अली निवासी काजीपुर कहलपुर भागलपुर बिहार और उसका साथी प्रेम चंद्र (38) पुत्र राम निवासी संडीला घायल हो गए। दोनों को स्वास्थ्य केंद्र टोडरपुर ले जाया गया। जहां से जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। दोनों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें