फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गर्ल्स टीम की धुआंधार बल्लेबाजी, मैच जीता

Tue, 05 May 2015 12:15 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हरदोई
विज्ञापन
विज्ञापन
सीतापुर रोड स्थित स्पोर्ट्स स्टेडियम में सोमवार को हुए जिला क्रिकेट गर्ल्स मोटिवेशन फ्रेंडली मैच में खिलाड़ियों ने हुनर की बदौलत जबरदस्त क्रिकेट का प्रदर्शन किया। बेहतरीन बल्लेबाजी कर टीम बी ने 10 ओवर में ही जीत हासिल कर ली।
विज्ञापन

 
टास जीतकर टीम ए ने पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया, जिसमें टीम ए ने 12 ओवरों में 79 रन बनाए। रनों का पीछा करते हुए टीम बी ने दस ओवरों में ही लक्ष्य को पूरा कर जीत हासिल कर ली। मैन आफ द मैच का खिताब आस्था शुक्ला को दिया गया, जबकि बेस्ट बालर दामिनी को चुना गया। निर्णायक की भूमिका में राजधर मिश्रा मौजूद थे।

मैच से पूर्व मुख्य अतिथि अनिमेष सक्सेना ने दोनों टीमों से परिचय प्राप्त कर किया। उन्होंने खिलाड़ियों से कहा कि मैच किसी भी खेल का क्यों न हो यह एक टीम भावना को जागृत करता है और एकता के बल पर आगे बढ़ने की ललक को पैदा करता है।
विज्ञापन


कहा कि इस खेल भावना को जीवन में उतार कर अपने उज्जवल भविष्य के जो सपने युवा देखते हैं उनको पूरा कर सकते हैं। जिला क्रीड़ाधिकारी ने कहा कि इसलिए प्रतियोगिताआें में प्रतिभाग जरूर लेना चाहिए जीत या हार बाद की बात है। उन्हाेंने मैच के बाद विजेता व उपविजेता टीमों को पुरस्कृत भी किया।
विज्ञापन


महिला टीम मैनेजर के रूप में दीपशिखा मौजूद थीं। इस मौके पर आयोजन सचिव पूनम तिवारी, संदीप गुप्ता, अल्पना वर्मा और गीताजंली पांडे आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें