फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बैंकों में रही ग्राहकों की भीड़

Wed, 04 Mar 2015 11:58 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
एक साथ इतनी भीड़ देखकर बैंक कर्मचारियों के पसीना छूट गया। पैसे निकासी वाले काउंटरों पर ज्यादा भीड़ रही। भारतीय स्टेट बैंक, बैंक आफ इंडिया तथा पंजाब नेशनल बैंक आदि प्रमुख बैंकों में ग्राहकों की काफी भीड़ रही। बैंकों के काउंटरों पर ग्राहकों की ज्यादा भीड़ के चलते एटीएम सुविधा का प्रयोग करने वालों ने छोटी धनराशि निकालने के लिए एटीएम का प्रयोग किया जिसके कारण आम दिनों की अपेक्षा आज एटीएम केंद्रों पर लाइन लगानी पड़ी।
विज्ञापन


इसके अलावा निजी क्षेत्रों की बैंकों के एटीएम कें द्रों पर खासी भीड़ रही। इस संबंध में एसबीआई के मुख्य प्रबंधक एचआर पांडेय ने बताया कि त्यौहारों के अवसर पर पड़ने वाले अवकाशों के चलते एटीएम के माध्यम से पैसे की निकासी काफी बढ़ जाती है। इसके कारण बैंकाें को कैश अरेंजमेंट से लेकर विशेष व्यवस्थाएं करनी पड़ती है। इस ओर बैंक द्वारा आवश्यक व्यवस्थाएं की गई है। बताया कि आज सामान्य कार्य दिवसों की अपेक्षा ज्यादा संख्या में ग्राहकों ने बैंकिंग सेवाओं का उपयोग किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें