फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: गंगा स्नान को आए भाई-बहन सहित तीन डूबे, बचाया गया

विज्ञापन
विज्ञापन
मल्लावां। कार्तिक पूर्णिमा पर राजकीय मेला बेरियाघाट पर गंगा स्नान करते समय पछभीखा में आए एक परिवार के भाई-बहन समेत तीन लोग डूब गए। स्थानीय लोगों ने तीनों को गंगा नदी से बाहर निकाला। मेला में स्वास्थ्य शिविर और प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर चिकित्सक के न मिलने से लोगों में रोष पनप गया।
विज्ञापन

बेरियाघाट पर पछभीखा मेला में क्षेत्र के बरहुंआ गांव के सुनील कुमार परिवार सहित आए हैं। वह सोमवार को सुबह ही घाट पर पहुंचे थे। घाट पर गंगा नदी में पुत्री अंशिका (18) के साथ भाई मनीष (19) और संघर्ष (11) के साथ नहाने लगे। इस दौरान वह लोग गहरे पानी में चले गए। गंगा नदी में ही कुछ दूरी पर स्नान कर रहे माधौगंज के नीभामऊ के मनोज कुमार की इन लोगों पर नजर पड़ गई। मनोज ने मनीष और अंशिका समेत तीनों को किसी तरह से पकड़ लिया और बाहर निकाला। अंशिका की हालत गंभीर होने पर पुलिस उपचार के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र कुतवापुर ले आई। वहां पर चिकित्सक ही नहीं मिले। पुलिस ने सीएचसी पर भर्ती कराया। वहां पर चिकित्सक ने प्राथमिक उपचार के बाद मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। पीएचसी पर चिकित्सक के न होने से लोगों में रोष व्याप्त है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें