फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: 25-25 हजार रुपये के दो इनामी समेत गैंगस्टर के तीन आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई। देहात कोतवाली पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट के आरोपी 25-25 हजार रुपये के दो इनामी गिरफ्तार किए हैं। इसके अलावा शहर कोतवाली पुलिस ने भी गैंगस्टर एक्ट के एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन

सीओ सिटी अजीत चौहान ने बताया कि शहर कोतवाल संजय त्यागी ने शहर कोतवाली में दो जून को गैंगस्टर एक्ट का मामला दर्ज कराया था। इसमें बताया था कि सुरसा थाना क्षेत्र के जमुनापुर निवासी राजीव कुमार और बधिया निवासी सचिन वर्मा आपराधिक घटनाओं में लिप्त रहते हैं। इनके छह साथियों के खिलाफ भी गैंगस्टर एक्ट का मामला दर्ज किया गया था। दोनों पर 25-25 हजार रुपये का इनाम भी घोषित था। मुखबिर की सूचना पर राजीव और सचिन को गिरफ्तार किया गया है।
इसके अलावा शहर कोतवाली पुलिस ने बिलग्राम कोतवाली क्षेत्र के कलेनापुर निवासी अरमन को गिरफ्तार किया है। उसके खिलाफ बीती चार जुलाई को सुरसा थानाध्यक्ष विश्वास शर्मा ने गैंगस्टर एक्ट का मामला दर्ज कराया था। इसमें अभी अरमन के एक साथी की तलाश भी पुलिस कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें