फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: इनकमिंग मशीन में खराबी से दो घंटे ठप रहे इंडस्ट्रियल एरिया समेत तीन फीडर

विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई। विद्युत उपकेंद्र मन्नापुरवा में इनकमिंग मशीन में अचानक तकनीकी खराबी आने से इंडस्ट्रियल एरिया समेत तीन फीडरों की बिजली आपूर्ति दो घंटे तक ठप रही। इससे फीडरों से जुड़े छह हजार उपभोक्ता परेशान हुए। वहीं आशानगर और सिटी विद्युत उपकेंद्र की आवाजाही से उपभोक्ताओं को शुक्रवार को परेशान होना पड़ा।
विज्ञापन

शहर के 33 केवीए मन्नापुरवा की इनकमिंग मशीन में शुक्रवार दोपहर 12 बजे खराबी आ गई। इससे उपकेंद्र से जुड़े 100 बेड, इंडस्ट्रियल एरिया फीडर और टाउन द्वितीय फीडर की आपूर्ति बंद हो गई जो दो घंटे बाद दो बजे बहाल हुई। इससे क्षेत्र के छह हजार उपभोक्ता बिजली न मिलने से परेशान हुए। इसके अलावा एआरटीओ विद्युत उपकेंद्र का खदरा फीडर सुबह पौने नौ बजे से 11 बजे तक बंद रहा। इससे क्षेत्र के उपभोक्ता बिजली न मिलने से परेशान हुए।
शहर के सिटी विद्युत उपकेंद्र की आपूर्ति सुबह नौ से 10 बजे तक प्रभावित रही। वहीं आशानगर उपकेंद्र का जयराम फीडर दोपहर एक घंटे बंद रहा। उपखंड अधिकारी प्रेम राज ने बताया कि कुछ तकनीकी खराबी आ गई थी। इसलिए आपूर्ति बंद हुई थी। आपूर्ति बहाल हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें