फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन परीक्षा केंद्रों पर सामूहिक नकल

Tue, 24 Feb 2015 12:10 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हरदोई
विज्ञापन
विज्ञापन
बोर्ड परीक्षा में सोमवार को चेकिंग के दौरान तीन परीक्षा केंद्रों पर सामूहिक नकल मिली। परीक्षा केंद्रों पर तैनात कक्ष निरीक्षकों के विरुद्ध एफआईआर दर्ज कराने के निर्देश दिए गए है। वहीं केंद्र व्यवस्थापक ने एक परीक्षार्थी को नकल करते पकड़ा। अब तक छह परीक्षार्थी नकल करते मिले।
विज्ञापन


माध्यमिक शिक्षा परिषद की सोमवार को प्रथम पाली में हाई स्कूल की विज्ञान विषय और इंटर की संगीत गायन प्रथम और द्वितीय पाली में इंटर की मनोविज्ञान, शिक्षा शास्त्र और तर्क शास्त्र प्रथम प्रश्न पत्र की परीक्षा संपन्न हुई। परीक्षा के दौरान परीक्षा प्रभारी/बीएसए बृजेश मिश्र के सचल दल ने कमलेश दास इंटर कालेज हसनापुर में सामूहिक नकल पकड़ी।

उन्होंने कक्ष निरीक्षक व केंद्र व्यवस्थापक के विरुद्ध कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। मल्लावां क्षेत्र के रामानंद सरस्वती देवी उमावि विराईचमऊ में जोनल मजिस्ट्रेट ने सामूहिक नकल पकड़ी। कक्षा संख्या आठ में 11, कक्षा संख्या छह में 11, कक्ष संख्या पांच में तीन, कक्ष संख्या चार में 11 कापियां एक सी मिलीं।
विज्ञापन


इस पर स्टेटिक मजिस्ट्रेट विजय वर्मा ने कक्ष संख्या चार के कक्ष निरीक्षक अनुराग, कक्षा संख्या पांच के सर्वेश कुमार, कक्ष संख्या छह के महेंद्र कुमार और कक्ष संख्या आठ में असनाज बानो व अमित कुमार पर एफआईआर दर्ज कराई। केंद्र पर 36 कापियां एक सी मिलीं, पर कक्ष में दो दो कक्ष निरीक्षक के स्थान पर एक ही कक्ष निरीक्षक और केंद्र व्यवस्थापक पर कार्रवाई नहीं की गई।

उधर, संडीला क्षेत्र में संचालित श्रीकृष्ण वर्मा कालेज भवानीखेड़ा में एसडीएम ने कक्ष संख्या 12,18 व 19 में सामूहिक नकल पकड़ी। उन्होंने छह कक्ष निरीक्षकोें पर एफआईआर दर्ज कराने के निर्देश दिए। सवायजपुर के राम सागर उमावि पिथनापुरी में केंद्र व्यवस्थापक ने एक परीक्षार्थी का नकल करते पकड़ा।

शाहाबाद क्षेत्र में बनाए गए परीक्षा केंद्रों पर अधिक छात्रों को लगा दिया गया। इससे परीक्षार्थियों के बैठने तक का स्थान नहीं है। एक कक्ष में साठ से सत्तर विद्यार्थी बैठाए जा रहे हैं। उधर, डीएम की ओर से परीक्षा केंद्रों पर नकल रोकने को केंद्र व्यवस्थापक के अलावा सेक्टर व स्टेटिक मजिस्ट्रेटों को तैनात किया है।

इसके बाद भी इन स्कूलों में नकल हो रही है, पर उनको एक भी परीक्षार्थी नकल करते नहीं मिला है। उधर, डीएम रमेश मिश्र ने सभी अफसरों को निर्देश दिए है कि बगैर अनुमति के वह मुख्यालय न छोड़े। मुख्यालय छोड़ने से पूर्व संजीव सिंह ज्वाइंट मजिस्ट्रेट एवं परीक्षा प्रभारी बीएसए के समक्ष प्रार्थना पत्र दे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें