फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: मटियामऊ-मंसूरपुर मार्ग के लिए मिले तीन करोड़

विज्ञापन
फोटो 09 : म​टियामऊ-मंसूरपुर निर्माणाधीन मार्ग। संवाद
विज्ञापन
हरदोई। मटियामऊ-मंसूरपुर पतसिया भुड्डा मार्ग के चौड़ीकरण और सदृढ़ीकरण के लिए शासन ने दूसरी किस्त में तीन करोड़ रुपये और दे दिए हैं। मार्ग बनवाए जाने का काम 12 करोड़ रुपये से कराया जा रहा है। मार्ग के चौड़ीकरण और सुदृढ़ीकरण से लोगों को आवागमन में आसानी होगी।
विज्ञापन

मटियामऊ-मंसूरनगर पतसिसा भुड्डा मार्ग अभी तक तीन मीटर चौड़ाई में है। अब इस मार्ग का चौड़ीकरण और सुदृढ़ीकरण कराया जा रहा है। शासन ने मार्ग के चौड़ीकरण और सुदृढ़ीकरण के लिए साल 2024 में स्वीकृति दी थी। 12 करोड़, 43 लाख, 79 हजार रुपये की वित्तीय और प्रशासनिक स्वीकृति दी थी।
तब शासन ने काम कराए जाने के लिए छह करोड़, नौ लाख, 30 हजार रुपये दिए थे। दिसंबर 2024 में शासन से रुपये मिलने के बाद लोक निर्माण विभाग ने काम शुरू करा दिया था। बताया कि लोक निर्माणा विभाग निर्माण खंड दो की तरफ काम कराए जाने के साथ ही शासन से दूसरी किस्त की मांग की गई थी। छह करोड़ 34 लाख, 49 हजार रुपये में से दूसरी किस्त में तीन करोड़ रुपये शासन ने दे दिए हैं।
विज्ञापन

-
मटियामऊ-मंसूरपुर मार्ग का काम कराया जा रहा है। मार्ग के चौड़ीकरण से करीब दो दर्जन से अधिक गांवों के लोगों को आवागमन में आसानी होगी। तीन करोड़ रुपये और मिलने की जानकारी है। दूसरी किस्त मिल जाने से काम में तेजी आएगी और काम समय से पूरा कराया जा सकेगा।
विज्ञापन

-आरके मौर्य, अधिशासी अभियंता, पीडब्ल्यूडी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें