फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: सवा घंटे ठप रही सिग्नल प्रणाली, चार ट्रेनें घंटों प्रभावित

विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई। स्थानीय रेलवे स्टेशन पर शनिवार को प्वाइंट फेल होने से डाउन रूट पर सवा घंटे तक ट्रेनों का संचालन प्रभावित रहा। करीब चार ट्रेनों के संचालन में दिक्कत आई। घंटों लेट आईं ट्रेनों ने यात्रियाें को काफी परेशान किया।
विज्ञापन

हरदोई रेलवे स्टेशन पर सिग्नल प्रणाली का प्वाइंट फेल होने से लखनऊ जाने वाली ट्रेनों को ग्रीन सिग्नल नहीं दिया जा सका, इस कारण डाउन रूट की चार ट्रेनें प्रभावित रहीं। शनिवार शाम 07:25 बजे डाउन रूट का प्वाइंट फेल हो गया। इस वजह से ट्रेनों को आगे बढ़ने की अनुमति नहीं दी गई। करीब एक घंटे से अधिक की कड़ी मशक्कत के बाद इंजीनियरों ने खराबी को दुरुस्त किया और रात 8:40 बजे ट्रैक को फिट घोषित किया गया।
इससे ट्रेन संख्या 14236 बरेली–वाराणसी एक्सप्रेस हरदोई स्टेशन पर निर्धारित समय से दो घंटे की देरी से पहुंची। ट्रेन 14308 मुगलसराय एक्सप्रेस एक घंटा 23 मिनट, ट्रेन 15128 काशी विश्वनाथ एक्सप्रेस 57 मिनट की देरी से संचालित हो सकी। वहीं हरदोई स्टेशन पर रनथ्रू ट्रेन संख्या 12392 श्रमजीवी एक्सप्रेस भी रास्ते में करीब एक घंटे खड़ी रही। स्टेशन अधीक्षक नरसी लाल मीणा ने बताया कि समस्या का समाधान करके ट्रैक चालू करवा दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें