फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लूटकांड में शामिल तीन बदमाश बंदी

Fri, 15 May 2015 12:36 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हरदोई
विज्ञापन
विज्ञापन
थाना क्षेत्र में किराना व्यापारी के साथ हुई लूट का पुलिस ने गुरुवार को खुलासा किया। पुलिस ने लूटकांड में शामिल तीन बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन


अन्नपूर्णा नगर निवासी संतोष गुप्ता सोमवार को दुकान बंदर करके घर जा रहे थे। तभी कमला पैलेस गेस्ट हाउस के पास पहले से घात लगाए तीन युवकों ने व्यापारी को घायल कर झोला छीन कर भाग गए थे। पुलिस बदमाशों की तलाश कर रही थी।
विज्ञापन


मुखबिर की सूचना पर पुलिस बल बघौली रोड़ स्थिति रेलवे क्रासिंग के पास खड़े बदमाशों के पास पहुंची तो बदमाशाें ने फायर कर दिया, पर पुलिस ने बदमाशों को धर दबोचा। एसओ विश्वनाथ यादव ने बताया कि पकडे़ गए बदमाश संदीप पटेल पुत्र राम पाल निवासी अटवा, विपिन पटेल पुत्र गिरिजा शंकर निवासी अटवा और राहुल पटेल पुत्र प्रताप सिंह कनौजिया निवासी सलेमपुर थाना मल्लावां शामिल है।
विज्ञापन


उनके पास से तीन तमंचा, पांच जिंदा कारतूस, एक खोखा, पांच हजार रुपये, झोला व सांडी बरामद हुए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें