फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन पशु तस्कर गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
पाली। थाना क्षेत्र अंतर्गत शेख सराय स्थित आलू के खेत में तीन पशु तस्करों को गिरफ्तार किया गया जबकि पांच लोग फरार हो गए। मौके से 50 किलो पशु मांस बरामद हुआ है। एक तमंचा, दो कारतूस, चार छूरी भी बरामद हुए हैं।
विज्ञापन

पाली थाने में तैनात उप निरीक्षक ब्रजेश सिंह सोमवार तड़के पुलिस टीम के साथ गश्त पर थे। इसी दौरान जानकारी मिली कि शेख सराय में कुछ लोग मवेशी का मांस काट रहे हैं।
इस पर पुलिस टीम मौके पर पहुंच गई और इश्तियाक पुत्र छुट्टन व उसके दो पुत्रों जाबिर व सैदू को गिरफ्तार कर लिया। मौके से इनके पांच साथी फरार हो गए। पाली के प्रभारी निरीक्षक डीपी सिंह ने बताया कि बरामद मांस का नमूना लेकर जांच के लिए भेजा जा रहा है। रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें