फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पिता की हत्या का बदला लेने के लिए की गई थी यूनुस की हत्या

विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई संडीला कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत ग्राम आटामऊ निवासी दूध कारोबारी की हत्या के मामले में पुलिस ने दो सगे भाइयों समेत तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। उनके कब्जे से हत्या में प्रयुक्त तमंचे और बाइक भी बरामद हुई है।
विज्ञापन

आटामऊ निवासी यूनुस पुत्र हामिद अली बाइक से चार अक्तूबर की सुबह लखनऊ के मॉल स्थित डेयरी पर दूध देने जा रहा था। रास्ते में ही पतोहिया मार्ग पर उसकी गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। मृतक के भाई मुहिम ने शिवशंकर और अनिल पुत्रगण गोविंद, मुनेश्वर प्रसाद पुत्र प्रहलाद और उनके पुत्र अजय उर्फ छुटक्के व शैलेंद्र और मुनीम पुत्रगण राजेंद्र के विरुद्ध हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। एसपी अनुराग वत्स ने घटना के खुलासे को तीन टीमें लगाईं थीं।
एसपी ने बताया कि शुक्रवार सुबह लगभग साढ़े दस बजे संडीला कोतवाली पुलिस और एसओजी ने शिवशंकर व अनिल पुत्रगण गोविंद और रामसेवक पुत्र रामेश्वर राठौर निवासी आटामऊ को संडीला अतरौली मार्ग पर गोगावां मोड़ के पास गिरफ्तार कर लिया। इनके कब्जे से तीन तमंचे, तीन कारतूस बरामद र्हुइं हैं। एसपी ने बताया कि विवेचना के दौरान रामसेवक का नाम भी घटना में सामने आया था।
विज्ञापन

2018 में मृतक के पिता सहित नौ लोगों ने मिलकर पूर्व प्रधान और मौजूदा प्रधान के पति गोविंद उर्फ छुटक्के की हत्या कर दी थी। पिता की हत्या का बदला लेने के लिए शिवशंकर और अनिल ने साथियों के साथ मिलकर घटना को अंजाम दिया था। एसपी ने बताया कि बाकी आरोपियों की गिरफ्तारी भी जल्द कर ली जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें