फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चालक को बांधकर बोलेरो लूटने वाले तीन शातिर गए जेल

विज्ञापन
विज्ञापन
बावन (हरदोई)। लोनार कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत एक सप्ताह पूर्व चालक को नहर में फेंककर बोलेरो लूटने वाले तीन शातिरों को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। बोलेरो भी बरामद कर ली है। गिरफ्तार किए गए शातिरों ने पुलिस टीम पर फर्रुखाबाद में हमला बोल दिया था।
विज्ञापन

बेहटागोकुल थाना क्षेत्र के अटवा असिगांव निवासी हरिनाम राठौर पुत्र राजपाल राठौर को एक सप्ताह पूर्व रविवार को बदमाशों ने नहर में बांधकर फेंक दिया था और उसकी बोलेरो लूटकर फरार हो गए थे।
स्वाट टीम, सर्विलांस सेल और चौकी प्रभारी की संयुक्त कार्रवाई में फर्रुखाबाद से अरविंद निवासी किसाननपुरवा, नीरज कुमार निवासी झरोइया, धर्मेंद्र निवासी पहल को गिरफ्तार कर लिया था। इनकी निशानदेही पर फर्रुखाबाद से बोलेरो भी बरामद कर ली गई थी। रविवार को लोनार पुलिस ने तीनों को जेल भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें