फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

105 किसानों को मिला सात लाख रुपये से अधिक का मुआवजा

विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई। शुक्रवार को हुई बारिश और ओलावृष्टि में फसलों व मवेशियों को हुए नुकसान पर सात गांवों के 105 किसानों को सात लाख रुपये से अधिक की राशि वितरित की गई है। कोथावां विकास खंड परिसर में आयोजित कार्यक्रम में बालामऊ के विधायक रामपाल वर्मा ने राहत राशि देते हुए कहा कि प्रदेश सरकार संजीदगी से नुकसान का आंकलन करा रही है।
विज्ञापन

कार्यक्रम में एसडीएम संडीला मनोज कुमार श्रीवास्तव ने कहा कि जिलाधिकारी के निर्देशों के अनुपालन में हानि का सर्वे कराया गया। इसी रिपोर्ट के आधार पर 102 किसान आपदा से प्रभावित मिले।
इसके अलावा ग्राम केशवपुर निवासी नबी पुत्र अब्दुल्ला की दीवार गिरने से मौत हो गई थी। नबी के आश्रितों के खाते में 4 लाख रुपये की धनराशि स्थानांतरित की गई है। दिलावरनगर निवासी शिवशंकर, भैनगांव निवासी रामनरेश की भैंस की मौत भी हो जाने के कारण 30-30 हजार रुपये की सहायता राशि दोनों के बैंक खातों में भेजी गई है।
विज्ञापन

इस तरह कुल 105 प्रभावित किसानों के बैंक खाते में 756452 रुपये की सहायता राशि भेजी गई है। कार्यक्रम में राहत राशि का चेक देते हुए विधायक रामपाल वर्मा ने कहा कि जिन किसानों की फसलों का नुकसान हुआ है, उनका मुआवजा जरूर दिलाया जाएगा। राजस्व विभाग के अधिकारी कर्मचारी भी इसमें सहयोग करेंगे। इस दौरान संडीला तहसीलदार अंबिका चौधरी, अरुण कनौजिया भी मौजूद रहे।
किसी को पैसा मत देना
विधायक रामपाल वर्मा ने राहत राशि के वितरण के दौरान खुले मंच से कहा कि सरकार पीड़ितों के साथ है। सर्वे करने या राहत दिलाने के बदले में किसी को भी कोई भी पीड़ित पैसे न दे। अगर कोई पैसे मांगे तो विधायक को जानकारी दें। उन्होंने एसडीएम से भी निगाह रखने को कहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें