फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अक्षय तृतीया पर होगा यज्ञोपवीत संस्कार

Thu, 02 Apr 2015 11:55 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हरदोई
विज्ञापन
विज्ञापन
सामाजिक संस्था भगवान परशुराम प्रेरणा ट्रस्ट के तत्वावधान में गुरुवार को एक बैठक विष्णुपुरी सनेही धाम में हुई, जिसमें अक्षय तृतीय के दिन ब्राह्मण बटुकों का यज्ञोपवीत संस्कार आयोजित करने का फैसला किया गया। साथ ही यज्ञोपवीत संस्कार की तैयारियों को लेकर विचार विमर्श हुआ।
विज्ञापन


ट्रस्ट अध्यक्ष एवं पूर्व विधायक लालन शर्मा ने कहा कि ब्राह्मण समाज सामाजिक संस्कारों में पैसे की फिजूल खर्ची को रोक कर अपने बच्चों को शिक्षा और विकास में धन लगाएं। कहा कि शिक्षा के साथ नई पीढ़ी को संस्कार देना भी समाज और अभिभावकों की सामूहिक जिम्मेदारी है।

अरुणेश बाजपेयी ने कहा कि समाज के लोगों से संपर्क कर जनेऊ के साथ सामूहिक विवाह भी कराए जाएं। कमलेश पाठक, अविनाश मिश्र, गिरीश बाजपेयी व सर्वेश पांडेय ने ब्राह्मण युवकों को टीम बनाकर संस्कारों के आयोजन के प्रचार प्रसार करने की बात कही।
विज्ञापन


बैठक में अधिवक्ता संघ अध्यक्ष रामेश्वर प्रसाद बाजपेयी, श्रीलाल मिश्र, हनुमान मिश्र, ओपी तिवारी, सलिल दीक्षित, मधुर मिश्र, पारुल दीक्षित व अशोक बाजपेयी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें