क्राइम मीटिंग के दौरान साहस दिखाकर बदमाशों को
पकड़ने वाले पांच सिपाहियों को एसपी ने सम्मानित किया। इस दौरान उन्होंने
पंचायत चुनाव के मद्देनजर क्षेत्र में सतर्कता बरतने के निर्देश दिए।
पुलिस
लाइन में गुरुवार की देर शाम एसपी उमेश सिंह जिले की कानून व्यवस्था की
समीक्षा की। इससे पूर्व उन्होंने कचहरी में बंदी को गोली मारने वाले आरोपी
को पकड़ने वाले सिपाही सुरेंद्र प्रताप और टड़ियावां क्षेत्र में चेन लूट
कर भाग रहे लुटेरों को दबोचने वाले सिपाही अशोक शुक्ला और गुफरान को
सम्मानित किया।
इसके अलावा शहर कोतवाली के सिपाही विरन यादव व राहुल को
इनामी बदमाश को गिरफ्तार करने पर सम्मानित किया। इसके बाद कानून व्यवस्था
की समीक्षा की और पंचायत चुनाव के मद्देनजर सतर्कता बरतने के निर्देश दिए।
उन्होंने लंबित विवेचनाओं के निस्तारण के भी निर्देश दिए। इस मौके पर एएसपी
पश्चिमी प्रदीप गुप्ता, सीओ सिटी राम लाल राय, सीओ हरियावां जितेंद्र गिरी
आदि मौजूद थे।