फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बदमाशों ने तमंचे के बल पर तीस हजार व बाइक लूटी

Thu, 22 Oct 2015 11:48 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हरदोई
विज्ञापन
विज्ञापन
पाली। थाना क्षेत्र में बदमाशों ने दिन-दहाड़े एक युवक से तमंचे के बल पर नकदी और बाइक लूट ली। घटना के बाद बदमाश फरार हो गए। सूचना मिलने पर पुलिस ने क्षेत्र में काबिंग की मगर पुलिस को बदमाशों को सुराग नहीं लगा। पुलिस ने अज्ञात बदमाशों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


पचदेवरा थाना क्षेत्र के ग्राम विल्सर हेलन निवासी कौशलेंद्र सिंह पुत्र इंद्रपाल सिंह गुरुवार को बाइक से पाली से घर जा रहे थे। रास्ते में भरखनी के पास मढै़या तिराहे पर दो बाइक सवार अज्ञात बदमाश आए और उनको रोक कर तमंचा लगा दिया। उन लोगों ने उसके पास से तमंचे के बल पर तीस हजार रुपये, दो मोबाइल फोन और बाइक लूट कर मौके से फरार हो गए। घटना की जानकारी होते ही क्षेत्र में सनसनी फैल गई।

घटना की सूचना पुलिस को दी गई। घटना की जानकारी पर पुलिस फोर्स मौके पर पहुंची और बदमाशों की तलाश में क्षेत्र में कांबिंग की। मगर बदमाशों का सुराग नहीं मिला। थानाध्यक्ष संतोष यादव ने बताया कि कौशलेंद्र सिंह की तहरीर पर अज्ञात लोगों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। बदमाशों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें