फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नकलविहीन परीक्षा के लिए फिर तीसरी आंख का सहारा

विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई। यूपी बोर्ड की परीक्षा को नकलविहीन संपन्न कराने के लिए विभाग ने तीसरी आंख खोलने की तैयारी कर ली है।
विज्ञापन

ऑनलाइन मॉनीटरिंग के लिए जिला स्तर पर कंट्रोल रूम स्थापित किया जा रहा है। साथ ही सभी परीक्षा केंद्रों के संचालकों को स्कूलों में लगे सीसीटीवी कैमरे व उनके वायस रिकार्डर क्रियाशील करने के निर्देश दिए गए हैं।
माध्यमिक शिक्षा परिषद जिले में यूपी बोर्ड की ऑफलाइन परीक्षा कराने की सभी तैयारियां पूरी कराने में जुटा है।
इसी क्रम में शुक्रवार को डीआईओएस वीके दुबे ने परिषद की मंशानुसार नकलविहीन परीक्षा कराने के लिए सभी परीक्षा केंद्रों पर डीवीआर के स्टेटिक आईपी एड्रेस, सीरियल नंबर, क्लाउट आईडी विभाग को मुहैया कराने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

बताया कि परीक्षा की सुचिता, पवित्रता, गुणवत्ता, विश्वसनीयता और विधि व्यवस्था बनाए रखने के लिए परीक्षा केंद्र की समस्त गतिविधियों की ऑनलाइन मॉनीटरिंग की जानी है, इसलिए सभी विद्यालयों में कैमरे व वॉयस रिकार्डर दुरुस्त कराए जा रहे हैं।
उधर, बोर्ड परीक्षा के लिए छात्रों की बेहतर तैयारी कराने का एक और माध्यम शिक्षा विभाग ने इजाद किया है। तहसीलवार पांच नोडल अधिकारियों की देखरेख में यह हेल्प डेस्क छात्रों की विषय संबंधी समस्याओं का निवारण करेगी।
विज्ञापन

हेल्प डेस्क में 44 विषय विशेषज्ञों की तैनाती की गई है।
हरदोई तहसील के नोडल अधिकारी जीआईसी के प्रधानाचार्य टीआरपाल, शाहाबाद तहसील के नोडल आदर्श इंटर कालेज शाहाबाद के प्रधानाचार्य अनिल कुमार निगम, बिलग्राम तहसील के नोडल बीजीआरएम इंटर कालेज बिलग्राम के प्रधानाचार्य सुनील रस्तोगी, संडीला की नोडल जीजीआईसी संडीला की प्रधानाचार्या अंजू सिंह, सवायजपुर के नोडल जनता इंटर कालेज पुरसौली के प्रधानाचार्य डॉ. राजेश तिवारी को बनाया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें