फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बुखार से हालात बिगड़े, तब अफसर फील्ड में निकले

Tue, 11 Oct 2016 12:25 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, हरदोई
विज्ञापन
जिला अस्पताल की पैथोलॉजी में जांच करते सीएमओ डॉ. एके श्रीवास्तव और सीएमएस डॉ. आर के मिश्रा। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
हरदोई। डेंगू और बुखार से लगातार हो रही मौतों से हालात बिगड़ने पर सीएमओ और एसीएमओ आफिसों से निकलकर फील्ड में निकले। सीएमओ ने जहां जिला अस्पताल की लैब व डेंगू वार्ड का निरीक्षण किया वहीं एसीएमओ ने निजी अस्पतालों में की पैथोलॉजियों को निरीक्षण किया।  हालांकि निरीक्षम के दौरान कोई कमी नहीं मिली।
विज्ञापन


उधर, सोमवार को डेंगू के दो और मरीज मिले। कुल मिलाकर डेंगू मरीजों की संख्या 40 पहुंच गई है। इसमें से 13 डेंगू मरीजों की मौत हो चुकी है।  इसके अलावा जिला क्षय रोग अधिकारी डॉ.आरपी रावत भी डेंगू की चपेट आ गए हैं। लखनऊ के एक निजी नर्सिंग होम में उनको डेंगू की पुष्टि हुई है।

सीएमओ ने सरकारी और निजी अस्पताल की पैथोलॉजियों से बुखार की होने वाले जांचों की रिपोर्ट नियमित दो बजे तक देने का निर्देश दिया है। इसके बाद जिले के निजी नर्सिंग होमों ने डेंगू की जांच करना शुरू कर दिया है।
विज्ञापन


सोमवार को हरदोई नर्सिंग होम से दो और पॉजीटिव रोगियों का सीरम जिला चिकित्सालय भेजा गया। दोनों ही मरीज बिलग्राम क्षेत्र के सदरपुर गांव के है। इनमे विमला तिवारी (38) एवं प्रशांत त्रिवेदी शामिल हैं।

दोनों की ही पॉजीटिव रिपोर्ट के बाद उनके सीरम को राज्य संचरण लैब लखनऊ को भेज दिया गया है। इससे पहले रविवार को ही दो डेंगू पॉजीटिव रोगी जिले में पाए गए थे। सोमवार को फिर से दो रोगी पॉजीटिव मिलने के बाद जिले में दहशत है।
               
 सदर बाजार में संजय मेडिकल स्टोर के मालिक संजय कुमार (40) को परिजनों के मुताबिक एक सप्ताह पूर्व से बुखार आ रहा था। जिसके कारण वह लखनऊ मे भर्ती होकर अपना इलाज करा रहे थे तभी देर रात उनकी मौत होने की जानकारी मिलने पर परिजनों में कोहराम मच गया। सुबह उनका शव मेहंदी घाट पर ले जाया गया जहां उनका अंतिम संस्कार किया गया। दवा दुकानदारों ने अपनी दुकानें बंद रख कर शोक जताया ।
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें