फोटो-52- सूरज तिवारी। स्रोत पुलिस
कछौना। क्षेत्र में सोलर पैनल व बैट्री करने वाले दो चोरों और एक खरीददार को पुलिस ने धर दबोचा। उनके पास से सोलरपैनल व अन्य माल बरामद हुआ। पुलिस ने आरोपितों के खिलाफ कार्रवाई कर जेल भेज दिया।
थानाध्यक्ष अमित सिंह ने बताया कि एनएचआई के अवनीश कुमार राय की ओर से 14 जून प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी, जिसमें बताया था कि लखनऊ- हरदोई हाइवे पर व्योरी गांव के पास बने बस स्टाप पर लगी लाइटो के सोलर पैन व बैटरी चोरी हो गए हैं। पुलिस जांच शुरू की थी।जांच थाना बघौली के जासू निवासी रौनक तिवारी पुत्र शुभम तिवारी और आमताली के सूरज तिवारी पुत्र मुकेश तिवारी की संप्लितता पाई गई,जिस पर दोनों को गिरफ्तार किया गया। दोनों ने पूछताछ में बताया कि चोरी का सामान बघौली के सुन्नी निवासी सुमित उर्फ शेरा को बेचते थे। पुलिस ने उसको भी गिरफ्तार किया। तीनाें की निशानदेही पर 10 बैटरी,4 सोलर पैनल, 3000 हजार रुपये और दो मोटर साइकिल बरामद की। आरोपियों ने पूछताछ में बताया कि वह लोग संडीला, कछौना, बघौली व सुरसा क्षेत्र में लगी लाइटों की बैटरी व अन्य सामान चोरी करते थे। तीनों को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उनको जेल भेज दिया गया।
फोटो-52- सूरज तिवारी। स्रोत पुलिस
फोटो-52- सूरज तिवारी। स्रोत पुलिस
फोटो-52- सूरज तिवारी। स्रोत पुलिस