फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चोरों ने दुकान और मकान को बनाया निशाना, हजारों की चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई। सुरसा थाना क्षेत्र के ग्राम पुन्निया में शुक्रवार की रात चोरों ने एक दुकान और मकान से हजारों रुपये की चोरी कर फरार हो गए। ग्रामीणों की सूचना पर सुरसा पुलिस मौके पर पहुंच गई। थानाध्यक्ष ने घटनास्थल का निरीक्षण कर जल्द ही खुलासा करने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन

ग्राम पुन्निया निवासी मनु देवी के परिजन शुक्रवार की रात नुमाइश देखने के लिए गए थे। मनु अपने घर के सामने ही स्थित दूसरे मकान में सो रही थी। शनिवार की भोर में वह लघुशंका जाने के ल्रिए उठी तो देखा घर का दरवाजा खुला था और सामान बिखरा हुआ था। दो बक्से और बर्तन गायब थे।
दो हजार रुपये, कान के टाप्स, पायल, नाक का फूल, एक बाली, चांदी के दो सिक्के, कुछ कपड़े और मोबाइल भी चोर उठा ले गए थे। सुबह होने पर घर से सौ मीटर की दूरी पर स्थित एक बाग में बक्से पड़े मिले।
विज्ञापन

इसके अलावा गांव निवासी विपिन गुप्ता की गांव में ही स्थित दुकान का ताला तोड़कर चोर पांच हजार रुपये का सामान और पांच सौ रुपये चोरी कर ले गए। घटनास्थल से कच्ची शराब की दस खाली पन्नियां, बीड़ी और पान मसाले भी पड़े मिले।
पुलिस का मानना है कि शराब पीने के बाद अराजकतत्वों ने चोरी की घटना को अंजाम दिया है। सुरसा थानाध्यक्ष वीरेंद्र सिंह तोमर ने बताया कि घटना का खुलासा जल्द होगा। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें