फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: दो मकानों से पौने तीन लाख के जेवर समेट ले गए चोर

विज्ञापन
फोटो-18-जरौलीशेरपुर में शाहिद के मकान के बाहर पड़ा बक्सा और सामान। संवाद
विज्ञापन
बिलग्राम। कोतवाली क्षेत्र के जरौली शेरपुर गांव में मंगलवार रात चोरों ने दो मकानों को निशाना बना लिया। यहां से जेवर और नकदी लेकर भाग गए। दो और मकानों के ताले भी तोड़े लेकिन यहां चोरों को कुछ नहीं मिला।
विज्ञापन

जरौली शेरपुर निवासी शाहिद के मकान में मंगलवार रात चोर छत के रास्ते अंदर घुस गए। शाहिद का कहना है कि चोरों ने कमरे में रखे आठ हजार रुपये और सोने चांदी के लगभग सवा लाख रुपये कीमत के जेवर चोरी कर लिए। गांव के ही इश्तियाक के मकान में भी चोर छत के रास्ते अंदर घुसे यहां से डेढ़ लाख रुपये के जेवर चोर चोरी कर ले गए।
गांव के अरशद और नायाब के बंद मकानों के ताले भी चोरों ने तोड़ दिए। यहां चोरों काे कुछ नहीं मिला। घटना का पता चलने पर कोतवाल अरविंद राय मौके पर पहुंचे। फॉरेंसिक टीम ने जरूरी नमूने जुटाए। सीओ बिलग्राम रवि प्रकाश सिंह ने दावा किया कि जल्द ही घटना का खुलासा कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें