फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: सोलर प्लांटों से 390 मीटर कॉपर वायर और सीसीटीवी ले गए चोर

विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई। अतरौली कोतवाली क्षेत्र में चोरों ने दो सोलर प्लांटों को निशाना बनाकर करीब 390 मीटर कॉपर वायर और सुरक्षा उपकरण चोरी कर लिए। दोनों प्लांट सौर ऊर्जा से टाॅवरों को बिजली उपलब्ध कराते हैं। पुलिस ने शिकायत मिलने पर प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

ओएमसी पावर प्राइवेट लिमिटेड के सुरक्षा सलाहकार की ओर से पुलिस को दिए गए शिकायती पत्र में बताया गया कि बीते 13 और 14 सितंबर की रात बहुती गांव में श्रीप्रकाश त्रिपाठी की जमीन पर लगे प्लांट से करीब 16 लेंथ यानी 240 मीटर कॉपर वायर चोरी हो गया।
वहीं भिरखा गांव में रामऔतार मौर्य की जमीन पर लगे प्लांट से लगभग 150 मीटर तार चोरी किया गया। आरोप है कि चोरों ने जनरेटर से इन्वर्टर और इन्वर्टर से बैटरी बैंक तक जुड़े तारों को काटकर चोरी कर लिया। भिरखा प्लांट से चोर सीसीटीवी कैमरे भी उखाड़ ले गए। इससे प्लांट की सुरक्षा व्यवस्था प्रभावित हुई। कंपनी के अनुसार चोरी से उसे भारी आर्थिक नुकसान हुआ है। प्रभारी निरीक्षक शिवाकांत पांडेय ने बताया कि शिकायत पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें