फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूर्व सैनिक के घर में घुसे चोर, नगदी व जेवरात चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
सांडी(हरदोई)। सीतापुर में रेलवे विभाग में नौकरी कर रहे पूर्व सैनिक के कस्बा स्थित मकान में घुसे चोर अंदर स्थित कमरों के ताले तोड़े और उनमें रखी नगदी समेत अन्य सामान चुरा लिया और फरार हो गए। चोर मकान के एक कमरे में रह रहे प्राइवेट कंपनी के शाखा प्रबंधक का सामान भी चुरा ले गए। सुबह पड़ोसियों ने छत का जाल खुला देख पूर्व सैनिक को घटना की जानकारी दी, जिस पर उनकी पत्नी दोपहर में कस्बा पहुंची और पुलिस को जानकारी दी।
विज्ञापन

पूर्व सैनिक रामऔतार सीतापुर में रेलवे में नौकरी करते हैं। वह परिवार के साथ सीतापुर में ही रहते हैं। यहां उनके दो मंजिला मकान की ऊपरी मंजिल में कस्बे में प्राइवेट कंपनी में तैनात फैजाबाद निवासी प्रेम कुमार सिंह किराये पर रहते हैं, जबकि नीचे के तल में बने कमरों में उनका सामान रखा है और कमरों में उनका ताला पड़ा हुआ है। दो दिन पहले बीमारी के चलते किराये पर रहने वाले शाखा प्रबंधक प्रेम कुमार छुट्टी लेकर घर चले गए थे, जिसके चलते मकान में ताला पड़ा हुआ था। शुक्रवार की रात चोर बल्ली लगाकर घर की छत पर पहुंच और जाल खोलकर मकान में घुस गए। चोरों ने छत पर स्थित शाखा प्रबंधक के दोनों कमरों समेत नीचे के तीनों कमरों के ताले तोड़कर उनमें रखी नगदी व सामान चुरा लिया और फरार हो गए। सुबह पड़ोसी कृष्ण कुमार ने अपनी छत से रामऔतार के मकान की छत का जाल खुला देखा तो पूरे मामले की जानकारी रामऔतार को दी।
सूचना मिलने के बाद दोपहर में रामऔतार की पत्नी मीना राजपूत अन्य परिजनों के साथ मौके पर पहुंच गईं और मेन गेट का ताला खोलकर अंदर गईं तो कमरों में रखा सामान बिखरा मिला। नुकसान का आंकलन कर मीना ने बताया कि चोर घर में रखी 80 हजार की नगदी समेत 2 हार, 8 सोने की अंगूठी, मंगलसूत्र, 2 चेन व झुमकी आदि समेत लगभग चार से पांच लाख रुपये का माल चुरा ले गए। बताया कि किराए पर रहने वाले शाखा प्रबंधक को घटना की जानकारी दी गई। उनके आने के बाद उनके कमरों से चोरी गए सामान की सही जानकारी हो सकेगी। मीना राजपूत से घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने मौके पर जाकर जांच-पड़ताल की। एसओ रामलखन ने बताया कि मामला संज्ञान में जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें