फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: पीएसी के 22 जवानों को चकमा दे चोरों ने टेंट हाउस से पार किया पांच लाख रुपये का सामान

विज्ञापन
विज्ञापन
बेहटा गोकुल। सुरजीपुर गांव में चोरों ने लाइट और टेंट हाउस को निशाना बना लिया। दुकान से महज पचास मीटर दूर पीएसी की 22 जवानों की टुकड़ी तैनात रहती है। टेंट हाउस के बाहर ही पीएसी के वाहन भी खड़े रहते है, लेकिन फिर भी चोर घटना को अंजाम दे गए। दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे की डीबीआर भी चोर ले गए।
विज्ञापन

जानकारी पर फॉरेंसिक टीम ने मौके से जरूरी नमूने जुटाए।सुरजीपुर गांव निवासी अमित सिंह की शाहाबाद-सांडी रोड पर लाइट एंड टेंट हाउस है। अमित के मुताबिक शुक्रवार की रात वह दुकान बंद कर गए थे। इन दिनों काम न होने के कारण वह शनिवार को दोपहर बाद साढ़े तीन बजे दुकान पर पहुंचे। ताला खोलकर शटर उठाया तो अंदर सब कुछ बिखरा पड़ा था।
दुकान के पीछे के गेट का ताला टूटा पड़ा था। अमित के मुताबिक चोर नौ डीजे मशीन,एक स्टेब्लाइजर, एक कैमरा रिकार्डडर, एक एलसीडी समेत पांच लाख रुपये का सामान चोरी कर ले गए। दुकान में चार सीसीटीवी कैमरे भी लगे थे, लेकिन चोर यहां से कैमरे का डीबीआर ही उठा ले गए। घटना की जानकारी अमित ने बेहटा गोकुल थाने में दी। प्रभारी निरीक्षक प्रेमपाल सिंह ने बताया कि घटना संज्ञान में है। फॉरेंसिक टीम ने मौके पर जांच भी की है। जरूरी नमूने भी जुटाए हैं। दावा किया कि जल्द ही घटना का खुलासा कर दिया जाएगा।
विज्ञापन




14 अप्रैल से गांव में तैनात है पीएसी

बीती 14 अप्रैल को गांव में दो पक्षों के बीच विवाद हो गया था। विवाद के बाद पथराव भी हुआ था। इसके बाद से यहां पीएसी के 22 जवान तैनात रहते हैं। घटनास्थल के पड़ोस में ही स्थित भवन में पीएसी के जवान रहते हैंं। इसके बावजूद भी चोर घटना को अंजाम दे गए।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें