फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: पुलिस गश्त को चोरों की चुनौती, पिकअप से एक लाख की कीटनाशक चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
संडीला। लखनऊ पलिया राष्ट्रीय राजमार्ग पर बरौनी चुंगी के पास खड़े पिकअप से चोरों ने एक लाख रुपये कीमत के कीटनाशक चोरी कर लिए। बृहस्पतिवार रात हुई घटना ने हाईवे पर पुलिस गश्त की पोल खोल दी। फिलहाल पुलिस ने मामले की प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

लखनऊ जनपद के पारा थाना क्षेत्र के सरोरा निवासी वैभव मिश्रा ने प्राथमिकी दर्ज कराई। बताया कि नौ जुलाई को उनका चालक पिकअप (डाला) में कीटनाशक दवाओं के गत्ते लोड कर हरदोई जा रहा था। लखनऊ-पलिया राष्ट्रीय राजमार्ग पर बरौनी चुंगी के पास चालक को नींद आने लगी। इस पर उसने सर्विस लेन के किनारे पिकअप खड़ी कर दी और आराम करने लगा। इसके बाद जब वह जगा तो पिकअप में रखा पूरा माल गायब था। इसकी जानकारी चालक ने वैभव को दी। वैभव का दावा है कि लगभग एक लाख रुपये कीमत का माल चोरी हुआ है। कोतवाल वीरेंद्र पंकज ने बताया कि शिकायत के आधार पर प्राथमिकी दर्ज की गई है। घटना का खुलासा करने की कोशिश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें