फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: बंद मकान का ताला तोड़कर 30 लाख के आभूषण और 20 हजार रुपये ले गए चोर

विज्ञापन
फोटो-14- चोरी के बाद खुली अलमारी और खाली डिब्बे दिखातीं  बीना वर्मा। संवाद
विज्ञापन
हरदोई। शहर कोतवाली क्षेत्र के मन्नापुरवा में बंद मकान को चोरों ने निशाना बनाया। मकान मालिक के मुताबिक, चोर 30 लाख के आभूषण और 20 हजार रुपये अपने साथ ले गए। वह परिवार समेत चंडीगढ़ में रहते हैं। भतीजे की सूचना पर सोमवार को घर आए थे।
विज्ञापन

ग्राम हरदोई देहात के मजरा मन्नापुरवा निवासी बहादुर वर्मा इलेक्ट्रीशियन हैं। बहादुर के मुताबिक, वह परिवार समेत चंडीगढ़ में रहते हैं। यहां उनका दो मंजिला मकान बंद रहता है। 29 नवंबर 2025 को रिश्तेदार की शादी में शामिल होने वह परिवार के साथ आए थे। तीन दिसंबर 2025 को वह परिवार समेत वापस चंडीगढ़ चले गए थे। बीते रविवार देर शाम मकान के पड़ोस में रहने वाले उनके भतीजे अमित ने फोन करके बताया कि मकान के लोहे के मुख्य गेट का ताला टूटा हुआ है।
इसके बाद वह परिवार समेत घर आए। उन्होंने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पुलिस आई। पुलिस के साथ वह मकान के अंदर गए। वहां कमरे के ताले टूटे हुए थे। अंदर अलमारी और बक्से का सामान फैला हुआ था। बक्से में रखे उनकी पत्नी वीना वर्मा और बहू कामिनी के आभूषण गायब मिले। 20 हजार रुपये भी नहीं मिले। बहादुर ने बताया कि चोर सोने की चार नाक की कील, दो चेन, एक मांग टीका, एक नथुनी, एक जोड़ी झाले, चार मंगलसूत्र, चार कंगन, एक जोड़ी झुमकी, एक माला, पांच अंगूठी, एक जोड़ी कुंडल, चांदी की छह जोड़ी पायल, 20 बिछुआ, दो जोड़ी कमरबंद, एक हाथ फूल आदी ले गए हैं।
विज्ञापन

इनसेट
सर्दी में इस्तेमाल किए रजाई और गद्दे, छत पर भी गए
बहादुर की पुत्री शिखा वर्मा के मुताबिक, कमरे में रजाई गद्दे बेड पर रखे मिले। ऐसा लग रहा है कि चोरों ने सर्दी के मौसम में रजाई का इस्तेमाल किया होगा। मकान की दूसरी मंजिल की छत के दरवाजे में ताला लगा हुआ था। इसकी चाबी उन्होंने पहली मंजिल पर बने किचन में पेपर के नीचे रखी थी। चोरों ने चाबी तलाश करके छत का दरवाजा भी खोला।

फोटो-14- चोरी के बाद खुली अलमारी और खाली डिब्बे दिखातीं  बीना वर्मा। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें