फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: सिटी पावर हाउस के एसडीओ समेत तीन लोगों पर होगी रिपोर्ट

Thu, 01 Jun 2023 11:46 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई
विज्ञापन
विज्ञापन
- गाली गलौज और जबरन मीटर उखाड़ने के मामले में हुई कार्रवाई
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
हरदोई। कोतवाली शहर क्षेत्र के एक मोहल्ला निवासी व्यक्ति ने सिटी पावर हाउस नुमाइश चौराहा के एसडीओ,अवर अभियंता और अधिशासी अभियंता सांडी रोड पावर हाउस के खिलाफ न्यायालय में वाद दायर किया है। इसमें बताया था कि तीनों ने उनकी पत्नी के साथ गाली गलौज किया और सोने की चेन, रुपये छीन लिए। सीजेएम ने तीनों के खिलाफ कोतवाली शहर को रिपोर्ट दर्ज करने के आदेश दिए हैं।
कोतवाली शहर क्षेत्र के लखनऊ रोड निवासी अमित कुमार सिंह ने वाद दायर कर बताया था कि उनके पिता के नाम से 25 वर्ष पुराना कनेक्शन है। वह समय पर विद्युत बिल जमा करता है। 26 अप्रैल 2023 को तीनों अधिकातरी उसके घर आए और मीटर दिखाने के लिए कहा। पत्नी शिवांगी ने कहा कि उसका सारा बिल जमा है, बकाया बिल जल्द ही जमा कर देंगे। इतनी बात पर तीनों ने एफआईआर दर्ज कराने की बात कही।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसडीओ केपी सिंह ने उसकी पत्नी से अभद्रता कर मोबाइल फेंक दिया और मीटर जबरदस्ती उखाड़ लिया। अमित ने मामले की शिकायत संबंधित थाने में तथा उच्चाधिकारियों से भी शिकायत की थी। कार्रवाई न होने पर उन्होंने न्यायालय में वाद दायर कर किया था। इसकी सुनवाई करते हुए सीजेएम लालबहादुर गोंड ने एसडीओ केपी सिंह अवर अभियंता आलोक रावत अधिशासी अभियंता रवींद्र कुमार ढोलकर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करने के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें