फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: डॉक्टर पर महिला ने लगाया छेड़छाड़ का आरोप

Thu, 01 Jun 2023 11:43 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई
विज्ञापन
विज्ञापन
थानेदार का वर्जन आएगा
विज्ञापन

फोटो-33 महिला से छेड़खानी होने की सूचना पर अस्पताल में लगी लोगों की भीड़। संवाद
- मेडिकल कॉलेज की ओपीडी नंबर-सात में डाॅक्टर को दिखाने गई थी महिला
- कॉलेज में हंगामे का वीडियो हो रहा है वायरल, पुलिस ने शुरू की जांच
संवाद न्यूज एजेंसी
हरदोई। मेडिकल कॉलेज के जूनियर रेजीडेंट डॉक्टर पर दवा लेने पहुंची महिला ने छेड़छानी का आरोप लगाया है। आरोप है कि ओपीडी में देखने के बाद डॉक्टर महिला को इलाज के लिए प्लास्टर रूम में ले गया, वहीं उसने छेड़खानी की। महिला के शोर के शोर मचाने पर वहां से भाग निकला। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। घटना के बाद मेडिकल कॉलेज में अफरा-तफरी मची रही। शिकायत पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
गुरुवार को एक महिला मेडिकल कॉलेज की ओपीडी नंबर-सात में कमर में दर्द होने की दवा लेने पहुंची थी। आर्थोपेडिक सर्जन ओपीडी नंबर-सात में बैठते थे। महिला ने बताया कि जब उसकी बारी आई तो उसने वहां बैठे जूनियर रेजिडेंट डॉक्टर को अपनी परेशानी बताई। बताते हैं कि डॉक्टर ने पहले तो वहीं महिला की कमर के आसपास जांच करने लगा। इसके बाद डॉक्टर पीछे प्लास्टर रूम में महिला को ले गया। आरोप है कि यहां उसने महिला से अश्लील बातें कीं, यही नहीं बल्कि उसके आपत्तिजनक अंग को भी कई पकड़ा। डॉक्टर की इस हरकत पर महिला भड़क उठी और भाग कर बाहर निकली और जोर-जोर से चिल्लाने लगी। इस बीच डाक्टर मौके से भाग निकला। इसके बाद महिला थाने गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इनसेट-
बोली... लिखित देना है तो पुलिस को देगी
डॉक्टरकी गलत हरकतों की शिकायत लेकर सीएमएस के पास पहुंची महिला से वहां किसी ने कहा कि शिकायत करना है तो लिखित में दे। इस पर महिला ने कहा कि इतना सब कुछ होने के बाद भी जब लिखित शिकायत देनी है तो फिर वह थाने में देगी।

कोट
महिला ने मौखिक रूप से शिकायत की है। लिखित रूप से शिकायती पत्र मांगा गया, लेकिन महिला ने नहीं दिया। फिलहाल जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
- जेके वर्मा, कार्यवाहक, सीएमएस
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें