रेलवे स्टेशन पर ऑटो रिक्शा चालकों की मनमानी पर लगाम लगाने के तमाम प्रयास
किए गए, पर रेलवे स्टेशन पर ऑटो चालकों की दबंगई कम नहीं हुई है। परिसर
में आज भी ऑटो आड़े तिरछे खड़े होते हैं, जिससे यात्रियों को आने जाने में
परेशान होना पड़ता है।
ज्ञात हो कि स्टेशन परिसर में ऑटो चालकों का स्थान
निर्धारित कर दिया गया, पर इसके बाद भी ऑटो बेतरतीब ढंग से खड़े होते हैं।
हालांकि, इसको लेकर कई बार शिकायत की गई, पर कोई सुधार नहीं हो रहा। जीआरपी
एसओ राहुल सिंह ने बताया कि कई बार ऑटो चालकों को मना किया गया, पर वह
पैसेंजर लेने के चक्कर में नियम तोड़ देते हैं।