फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: रात में हुई बारिश से भी नहीं मिली गर्मी से राहत

विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई। बुधवार रात हुई हल्की बारिश से उमस बढ़ गई। इससे बृहस्पतिवार को उमस के कारण लोगों का पसीना नहीं सूखा। पूरे दिन लोग गर्मी से बेहाल रहे।
विज्ञापन

भीषण गर्मी से परेशान लोगों को बुधवार की रात आसमान में बादल छाए रहने और हल्की बारिश होने से राहत मिलने की उम्मीद जागी थी, मगर कुछ दूर बारिश के बाद आसमान साफ हो गया। बृहस्पतिवार को आसमान में हल्के बादल छाए रहे और उसी के बीच तेज धूप निकली। तेज धूप व बदली के कारण उमस बढ़ गई। इससे पूरे दिन लोगों का पसीना नहीं सूखा। हल्की बारिश के कारण तापमान में अंतर आया।
विज्ञापन

वेधशाला प्रभारी आरसी वर्मा के अनुसार बृहस्पतिवार को अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। वहीं, न्यूनतम तापमान 25.5 डिग्री सेल्सियस रहा। पूरे दिन छह किमी की रफ्तार से चलीं पुरवा हवा ने उमस बढ़ा दी। सुबह आर्द्रता 81 और शाम को 57 प्रतिशत रिकॉर्ड की गई। वेधशाला प्रभारी के अनुसार शुक्रवार को आसमान में हल्के बादल छाए रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें