फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: बिजली की कटौती पर नहीं लग रहा अंकुश

विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई। शहर में लोकल फॉल्ट पर अंकुश नहीं लग पा रहा है। बिजली कटौती के कारण उपभोक्ता परेशान हैं। विभागीय जिम्मेदार उपभोक्ताओं को सही जानकारी भी नहीं दे रहे हैं। इससे उपभोक्ताओं में विभाग के प्रति आक्रोश बढ़ता जा रहा है।
विज्ञापन

भीषण गर्मी में उपभोक्ताओं को लोकल फॉल्ट से राहत दिलाने के लिए विभाग की ओर से बीते वर्ष सितंबर माह से ही तैयारियां शुरू कर दी गई थीं। विभागीय तैयारियों के कारण शहर में जमकर बिजली कटौती भी की गई। उपभोक्ताओं ने उस समय सहयोग किया कि गर्मी में बेहतर बिजली मिल सकेगी। मगर विभागीय सारी तैयारियां गर्मी शुरू होते ही धरी रह गईं। भीषण गर्मी में लगातार लोकल फॉल्ट होने से शहर के उपभोक्ताओं को 24 के स्थान पर 15 घंटे भी बिजली नहीं मिल पा रही है।
हर क्षेत्र की आपूर्ति तीन से चार घंटे गायब रहती है। प्रतिदिन दिन में पांच से छह बार और रात में चार से आठ बार कटौती की जा रही है। इससे उपभोक्ता परेशान हैं। प्रशासन की ओर से बिजली विभागीय अधिकारियों को उपभोक्ताओं को सही जानकारी देने के निर्देश दिए गए हैं, मगर विभागीय जिम्मेदार पहले तो फोन ही नहीं उठाते हैं और फोन उठाने के बाद सही जानकारी नहीं देते हैं। इससे उपभोक्ता परेशान हैं। अधिशासी अधिकारी सूर्य कुमार ने बताया कि लोकल फॉल्ट को जल्द से जल्द सही कराया जा रहा है। सभी अधिकारियों को उपभोक्ताओं का फोन रिसीव करने और जानकारी देने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन



बेहटा गोकुल। बेहटा गोकुल उपकेंद्र के ग्राम मानपुर और अमखेरवा गांव की बिजली आपूर्ति 36 घंटे बाद बहाल हो सकी। बिजली आने पर दोनों गांव के करीब 500 कनेक्शन धारकों को राहत मिली। मंगलवार सुबह करीब सात बजे लाइन में फॉल्ट होने से दोनों गांव की आपूर्ति बंद हो गई थी, जो बृहस्पतिवार को बहाल हो सकी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें