फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोहरे में नहीं दिखी वृद्धा, ट्रक ने रौंद दिया

Fri, 23 Dec 2016 12:15 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, हरदोई
विज्ञापन
वृद्धा की मौत के बाद लखनऊ -हरदोई रोड पर जाम लगाए ग्रामीण। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
संडीला।  लखनऊ-हरदोई रोड पर गुरुवार सुबह कोहरे के कारण ट्रक ने वृद्धा को कुचल दिया, इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे से गुस्साए ग्रामीणों ने शव रखकर जाम लगा दिया। मौके पर पहुंचे कोतवाल ने सीओ और एसडीएम को बुलाया। एसडीएम ने मृतका के परिजनों को मुआवजे का आश्वासन देकर जाम खुलवाया। करीब डेढ़ घंटे जाम लगने से सड़क के दोनों ओर वाहनों की कतारें लग गईं थीं। 
विज्ञापन

संडीला कोतवाली क्षेत्र के गांव तिलुइया निवासी रामबेटी (60) गुरुवार सुबह करीब आठ बजे शौच के लिए घर से निकली थी। उस समय घना कोहरा था। लखनऊ की ओर से आते वाहन की लाइट देखकर वृद्धा सड़क किनारे खड़ी हो गईं। चौड़ीकरण का काम चलने के कारण एक वैन सड़क पर ही खड़ी थी। कोहरे के  कारण करीब आने पर ट्रक चालक वैन देख पाया।   हड़बड़ाहट में उसने ट्रक किनारे की ओर मोड़ दिया। आगे वृद्धा खड़ी थी। ट्रक वृद्धा को रौंदता हुआ आगे निकल गया। हादसे में वृद्धा की मौके पर ही मौत हो गई। वृद्धा की मौत से गुस्साए ग्रामीणों ने शव रखकर सड़क पर जाम लगा दिया। सूचना मिलने पर करीब सवा आठ बजे कोतवाल उमाशंकर उत्तम फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों को समझाया लेकिन वह सड़क से हटने को तैयार नहीं हुए।
विज्ञापन
  तब कोतवाल ने सीओ कमर माजिद को खबर दी। सीओ भी भीड़ को समझा नहीं पाए तब कोतवाल ने करीब 9 बजे एसडीएम एपी सिंह को बताया। करीब 10 मिनट बाद एसडीएम भी मौके पर पहुंच गए। उन्होंने मृतका के परिजनों को मुआवजा दिलाने और ट्रक चालक की गिरफ्तारी का आश्वासन देकर ग्रामीणों को समझाया। करीब डेढ़ घंटे बाद ग्रामीण सड़क से हटे। इसके बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने के साथ ट्रक को कब्जे में ले लिया। ट्रक चालक हादसे के बाद भाग निकला था। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें