फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: कुदाल मार मार्ग को कर दिया बदहाल, अब निकलना मुश्किल

विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई। शहर में गैस पाइपलाइन के काम के लिए कई बार सड़क खोदने से उसकी सूरत बदल गई। जगह-जगह गड्ढ़े होने से लोगों को आवागमन में परेशानी हो रही है। जिम्मेदार इस ओर ध्यान नहीं दे रहे है, जिससे लोगों को आवागमन में परेशानी हो रही है।
विज्ञापन

शहर में गैस पाइपलाइन बिछाने का काम विगत एक वर्ष से चल रहा है। पाइपलाइन बिछाने के बाद उसकी टेस्टिंग को लेकर आए दिन सड़क को खोद दिया जाता है। इसकेेे बाद कई-कई दिन तक गड्ढ़े ऐसे ही पड़े रहते हैं। इसके बाद उनको भरने का काम रस्म अदायगी तक ही होता है। इससे लोगों को आवागमन में परेशानी होती है। शहर के अशराफ टोला में डाली गई गैस पाइपलाइन के कारण एक माह से तीन से चार बार सड़क खोदी जा चुकी है। सड़क में हुए गड्ढों के कारण उसका रूप ही बदल गया।
हाल यह है कि सड़क पर जो गड्ढ़े भरे भी गए हैं, उसका काम भी सही से नहीं किया गया। लोगों को आवागमन में काफी परेशानी हो रही है। इंटरलाॅकिंग सड़क पर मिट्टी ही मिट्टी नजर आ रही है। मगर कार्यदायी संस्था इस बार ध्यान नहीं दे रही है।
विज्ञापन

एचपीसीएल के प्रबंधक अभिषेक कुमार ने बताया कि टेस्टिंग में सात से आठ दिन का समय लग जाता हैै। इस कारण समय लगाता है। जहां पर भी सड़क खोदी गई है। उसको जल्द से जल्द सही करा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें