फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: खजाने में भरपूर बजट, योजना ही न बना पाए

Thu, 09 Jan 2025 11:10 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई
विज्ञापन
कार्यालय नगर पालिका परिषद हरदोई।   - फोटो : कार्यालय नगर पालिका परिषद हरदोई।
विज्ञापन
फोटो 12 - कार्यालय नगर पालिका परिषद हरदोई। संवाद
विज्ञापन

- नगर पालिका परिषद हरदोई और नगर पंचायत माधौगंज में कई विकास कार्य होने हैं
- निकायों के खातों में पर्याप्त मात्रा में टाइड और अनटाइड फंड की मद में है बजट
संवाद न्यूज एजेंसी
हरदोई। निकायों में आमजन की सुविधा और सहूलियत के लिए काम कराए जाने की संभावनाएं भी हैं और खातों में बजट भी है। निकायों के मोहल्लों में नाली और सड़क भी क्षतिग्रस्त हैं। प्रकाश व्यवस्था भी दुरुस्त कराए जाने की आवश्यकता है।
नगर पालिका परिषद हरदोई और नगर पंचायत माधौगंज की ओर से काम कराए जाने के लिए अभी तक कार्ययोजना ही नहीं बनाई जा सकी है।नगरीय निकायों में काम कराए जाने की संभावनाओं के साथ ही मोहल्लों में आमजन की सुविधा और सहूलितय के कामों को शामिल करते हुए कार्ययोजना तैयार कराए किए जाने की व्यवस्था है।
विज्ञापन

शासन की ओर से नगरीय निकायों को 15वें वित्त आयोग की टाइड और अनटाइड फंड की मद में बड़ी मात्रा में रुपये दिए गए हैं। जिले की 13 निकायों में 11 निकायों ने कार्ययोजना बना ली हैं। नगर पालिका परिषद हरदोई और नगर पंचायत माधौगंज की ओर से अभी तक कार्ययोजना नहीं बनाई गई है।
नगर पालिका परिषद हरदोई को चालू वित्तीय वर्ष में 15वें वित्त आयोग के टाइड फंड की मद में 19,95,36,000 रुपये मिले थे, जिसमें 13,86,35,000 रुपये खर्च किए गए हैं। टाइड फंड में 6,09,01,000 रुपये अभी खर्च नहीं हुए हैं।
ऐसे ही अनटाइड फंड में 15,35,63,000 रुपये मिले थे और इसमें से 10,79,96,000 रुपये खर्च हुए हैं और अभी तक 4,55,67,000 रुपये खर्च होने के लिए बचे हुए हैं। ऐसे ही नगर पंचायत माधौगंज में भी बजट उपलब्ध है। वहां पर काम कराए जाने की संभावना है।
वित्तीय वर्ष में नहीं बचा तीन माह का भी समय
नगरीय निकायों में बजट होने के बाद भी कार्ययोजना न बनाए जाने से चालू वित्तीय वर्ष में ही काम कराए जाने की संभावना पर सवालिया निशान लग रहा है। वित्तीय वर्ष समाप्त होने में तीन माह का भी समय नहीं रह गया है। जिससे कार्ययोजना बनाने, स्वीकृति और निविदा प्रक्रिया में लगने वाले समय के कारण काम को समय से कराया जाना कठिन लग रहा है।
विज्ञापन

दोनों ही निकायों के ईओ को चेतावनी भी दी गई
नगरीय निकायों में काम कराए जाने की संभावना है। अधिशासी अधिकारियों से कार्ययोजनाएं मांगी गईं हैं। अभी तक 11 निकायों ने कार्ययोजना तैयार करा ली है। हरदाेई और माधौगंज की कार्ययोजना नहीं बन पाई है। दोनों ही निकायों के अधिशासी अधिकारियों को चेतावनी भी दी गई है। ताकि जल्द ही कार्ययोजना बनाते हुए स्वीकृति प्राप्त करें। जिससे इसी वित्तीय वर्ष में काम कराए जा सकें।-मंगला प्रसाद सिंह, जिलाधिकारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें