फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अपनी बात दबंगई से प्रस्तुत करना कोई गलत बात नहीं : अनुनय झा

विज्ञापन
फोटो 40 : मिशन श​क्ति कार्यक्रम में मौजूद बाएं से सीडीओ सान्या छाबड़ा, डीएम अनुनय झा, एडीएम प्र
विज्ञापन
हरदोई। मिशन शक्ति-5.0 में मंगलवार को हक की बात जिलाधिकारी के साथ कार्यक्रम में छात्राओं, आशा और आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने खुलकर विचार रखे। छात्राओं ने अधिकारियों से सवांद किया और करियर से लेकर समस्याओं को भी साझा किया। डीएम अनुनय झा ने छात्राओं और महिलाओं से कहा कि अपनी बात को दबंगई से प्रस्तुत करना कोई गलत बात नहीं है। हां, व्यवहार में दबंगई नहीं झलकनी चाहिए।
विज्ञापन

डीएम ने स्वामी विवेकानंद सभागार में संवाद में छात्राओं, महिला कार्यकर्ताओं की बात को सुना। समस्याओं के समाधान का भरोसा दिलाया। प्रशासनिक और पुलिस अधिकारी न बनने की छात्राओं की रुचि पर कहा कि छात्राओं को झिझक कम करनी चाहिए। परीक्षा में फेल और पास तो लगा ही रहता है। पहली ही बार में प्रशासनिक सेवा में आने के लिए सफलता न मिलना असफलता का प्रतीक नहीं है। सफलता के लिए लगातार के लिए प्रयास किए जाने चाहिए। छात्राओं की तरफ से शिक्षक बनने की रुचि दिखने पर कहा कि करियर में और भी तमाम क्षेत्र हैं। कहा कि असामाजिक तत्वों की तरफ से की जाने हरकत को नजर अंदाज न करें। पहले अभिभावक को जानकारी दें और कार्रवाई के लिए पुलिस से शिकायत अवश्य करें।
सीडीओ सान्या छाबड़ा ने छात्राओं को करियर के सभी क्षेत्रों में प्रयास के टिप्स दिए। आंगनबाड़ी और आशा कार्यकर्ताओं से टीकाकरण और पोषाहार वितरण और घर भ्रमण की जानकारी ली। एएसपी एमपी सिंह ने छात्राओं से कहा कि पुलिस अब कारपोरेट कल्चर अपनाकर काम कर रही है। स्कूल-कॉलेजों में पिंक पेटिका लगवाई गईं हैं, थाना-कोतवाली महिला हेल्पडेस्क संचालित हैं। ऐसे में गोपनीयता रखते हुए कार्रवाई की जा रही हैं। एडीएम न्यायिक प्रफुल्ल कुमार त्रिपाठी, जिला प्रोबेशन अधिकारी संजय निगम सहित स्वयंसेवी संस्थाओं की प्रतिनिधि मौजूद रहीं।
विज्ञापन




-

महाराणा प्रताप राजकीय पीजी कॉलेज की छात्रा अंजली ने पर्यावरण संरक्षण और वातावरण लेकर मुद्दा उठाया। कहा कि सीतापुर रोड से कॉलेज जाने वाले मार्ग पर आबादी है। वहां के लोग शौचालय का उपयोग न कर खुले में शौच करते हैं। मार्ग तक गंदगी फैलाते हैं, जिससे कॉलेज जाने में दिक्कतों के साथ ही दूषित वातावरण से मन भी उचाट हो जाता है। खुले में शौच और गंदगी फैलाने पर रोक लगाई जानी चाहिए।


कॉलेज की छात्रा ने कॉलेज में खेल गतिविधियों को बढ़ावा दिए जाने के लिए संसाधनों को उपलब्ध कराए जाने का पक्ष रखा। कहा कि कॉलेज में कर्मचारियों की कमी के कारण खेल मैदान में झाड़ी और घास-फूस उग आई है। खेल मैदान के साफ-सुथरा कराने के साथ ही बॉस्केट बॉल आदि के कोर्ट बनवाए जाने की मांग की है।

कॉलेज की छात्रा महिमा गुप्ता ने सीतापुर रोड से कॉलेज जाने वाले मार्ग के स्थल पर बने तिराहा पर ई-रिक्शा खड़े होने के कारण आवागमन में दिक्कतें होती हैं। छात्राओं को कॉलेज जाने में दिक्कतों के साथ ही कई बार देरी भी हो जाती है। हादसों की आशंका के दृष्टिगत ई-रिक्शा वहां पर न खड़े हो और वहां पर स्पीड ब्रेकर भी बनवाए जाने की मांग की।

कॉलेज की छात्रा खुशी कपूर ने कॉलेज को संसाधन युक्त बनाने के साथ ही महिला उत्पीड़न, छेड़छाड़ की आदि की घटनाओं को रोकने के लिए लड़कों की भी काउंसिलिंग कराए जाने की सलाह दी। कहा कि लड़कियों को जागरूक किया जा रहा है, साथ ही लड़कों को भी जागरूक किया जाए तो घटनाओं की संख्या में कमी आ सकती है।


कॉलेज की छात्रा अतिया निशात ने कहा कि कॉलेज जाने वाले मार्ग पर ओवर ब्रिज से ही अतिक्रमण है। जिससे विद्यार्थियों को ही नहीं, आमजन को भी आवागमन में दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। समय भी लगता है और हादसों की भी आशंका रहती है। मांग की कि मार्ग को अतिक्रमण मुक्त करा दिया जाए तो आवागमन में आसानी हो जाएगी।

फोटो 40 : मिशन शक्ति कार्यक्रम में मौजूद बाएं से सीडीओ सान्या छाबड़ा, डीएम अनुनय झा, एडीएम प्र

फोटो 40 : मिशन शक्ति कार्यक्रम में मौजूद बाएं से सीडीओ सान्या छाबड़ा, डीएम अनुनय झा, एडीएम प्र

फोटो 40 : मिशन शक्ति कार्यक्रम में मौजूद बाएं से सीडीओ सान्या छाबड़ा, डीएम अनुनय झा, एडीएम प्र

फोटो 40 : मिशन शक्ति कार्यक्रम में मौजूद बाएं से सीडीओ सान्या छाबड़ा, डीएम अनुनय झा, एडीएम प्र

फोटो 40 : मिशन शक्ति कार्यक्रम में मौजूद बाएं से सीडीओ सान्या छाबड़ा, डीएम अनुनय झा, एडीएम प्र

फोटो 40 : मिशन शक्ति कार्यक्रम में मौजूद बाएं से सीडीओ सान्या छाबड़ा, डीएम अनुनय झा, एडीएम प्र

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें