फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: स्टोर में न तेल न तार, परेशान हो रहे कर्मचारी

विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई। भीषण गर्मी में ओवरलोडिंग के कारण लोकल फॉल्ट हो रहे हैं। मगर उनको सही करने के लिए भंडारगृह में न तो ट्रांसफार्मर का तेल मिल पा रहा है और न ही केबल उपलब्ध रहती है। इससे कर्मचारियों को लोकल फॉल्ट सही करने में पसीने छूट रहे हैं।
विज्ञापन

जिले में 57 विद्युत उपकेंद्र संचालित हैं। जिनको बिजली सामग्री उपलब्ध कराने के लिए मुख्यालय पर स्टोर उपलब्ध है। बिजली विभाग के अवर अभियंता की मांग पर स्टोर से सामग्री उपलब्ध कराई जाती है। मगर इधर डेढ़ माह से स्टोर में सामग्री का अभाव है। स्टोर में ट्रांसफार्मरों में डालने के लिए तेल उपलब्ध नहीं है।
अवर अभियंता की ओर से इंडेट लगाया जाता है, मगर स्टॉक में तेल न होने से उनको मिल नहीं पा रहा है। तेल न मिलने से ट्रांसफार्मर की क्षमता पर असर पड़ रहा है। इसके साथ ही ट्रांसफार्मर के जलने की घटनाएं बढ़ी हैं। इसी प्रकार गर्मी के कारण एलटी लाइन में सबसे अधिक फॉल्ट हो रहा है।
विज्ञापन

शहर सहित पूरे जिले में अधिकांश क्षेत्र में एलटी लाइन के स्थान पर बंच कंडक्टर पड़े हुए हैं। इनके जलने के कारण उनको बदलने के लिए जब केबल की मांग की जाती है, तो वह उपलब्ध नहीं होती है। इससे अवर अभियंताओं को संबंधित क्षेत्र की आपूर्ति शुरू करने में समय लगता है, जिसका खामियाजा उपभोक्ताओं को भुगतना पड़ा रहा है।
शहर के एक अवर अभियंता ने बताया कि स्टोर में छोटी-छोटी सामग्री भी उपलब्ध नहीं है। इससे उनको बाहर से खरीदनी पड़ती है। सहायक अभियंता स्टोर अजय श्रीवास्तव ने बताया कि सामग्री आती रहती है। मांग अधिक होने से समस्या आ जाती है। इसके लिए लगातार उच्चाधिकारियों को लिखा जा रहा है और समय से सामग्री उपलब्ध कराने का प्रयास किया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें