फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गलतफहमी में होती रही फायरिंग

Sat, 29 Aug 2015 12:07 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,हरदोई
विज्ञापन
विज्ञापन
बदमाशों के धोखे में दो गांवों के बीच गुरुवार की रात करीब आधे घंटे तक ताबड़तोड़ जवाबी गोलीबारी होती रही, जिससे गांव में दहशत का माहौल बन गया। शुक्रवार को गांव की गलियों में सन्नाटा था और अधिकांश लोग अपने अपने घरों में बैठे मिले।
विज्ञापन


घटना को लेकर जब उनसे जानकारी चाही तो चुप्पी साध गए। उनकी चुप्पी दहशत को बयां कर रही थी। हालांकि, एसपी उमेश सिंह ने कहा कि गांव में स्थिति सामान्य है और गलतफहमी के चलते ग्रामीणों ने फायरिंग की थी। पचदेवरा थाना क्षेत्र के उबरीखेड़ा गांव के एक ओर सहतोरा तो दूसरी ओर लखनौर गांव बसा है।

इन दोनों गांवों के बाशिंदों के बीच अर्से से मतभेद चले आ रहे हैं। छोटी छोटी बातों के बीच जवाबी फायरिंग भी हुई, पर उसमें कोई हताहत नहीं हुआ। गुरुवार की रात प्रेमपाल के घर राइफल से चली गोली की आवाज गांव में गूंज गई। बताते हैं कि इसी दौरान एक बालक बदमाशों द्वारा फायरिंग करने की बात कहकर दौड़ा, इस पर सहतोरा गांव के लोग असलहे लेकर मोर्चाबंदी कर फायरिंग करने लगे।
विज्ञापन


उधर, लखनौर गांव के बाशिंदों ने गोली की आवाज सुनी तो वह भी जवाबी फायरिंग करने लगे। दोनों पक्षों के बीच करीब आधे घंटे तक हुई ताबड़तोड़ फायरिंग से ग्रामीण सहम गए। गांव पहुंची पुलिस भी बदमाशों की आशंका पर उन्हें खेतों में ढूंढने निकली, पर नतीजा सिफर रहा।

शुक्रवार को जब गांव का जायजा लिया तो हर एक गली में सन्नाटा मिला। पेड़ाें के नीचे न तो ग्रामीणों की चौपाल नजर आई न ही खेत में कोई काम करते मिला। कुछ लोगों के घरों में जाकर जब जानकारी चाही तो उन्होंने फायरिंग की बात तो मानी, पर घटना कैसे हुई इस पर चुप्पी साधे रहे। एसपी ने बताया कि गलत अफवाह से ग्रामीणों ने फायरिंंग की थी और कोई हताहत नहीं हुआ।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें