फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: पंचायत की मतदाता सूची में करीब 13 लाख डुप्लीकेट मतदाता

विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई। पंचायत की मतदाता सूची में जिले में करीब 13 लाख मतदाता डुप्लीकेट शामिल हैं। राज्य निर्वाचन आयोग ने ग्राम पंचायतवार संभावित डुप्लीकेट मतदाताओं की सूची ऑनलाइन जारी की है। संभावित डुप्लीकेट मतदाताओं की बड़ी संख्या से सनसनी है।
विज्ञापन

पंचायतों के चुनाव साल 2026 में संभावित हैं। चुनाव को लेकर तैयारी शुरू हुई है। प्रशासनिक तैयारियों के साथ ही राज्य निर्वाचन आयोग ने मतदाता सूची का पुनरीक्षण अभियान दिया है। पुनरीक्षण अभियान के दौरान ही राज्य निर्वाचन आयोग ने संभावित डुप्लीकेट मतदाताओं की सूची जारी की है। ग्राम पंचायतवार संभावित डुप्लीकेट मतदाता सूची में करीब 13,00,000 नाम शामिल हैं। संभावित डुप्लीकेट 13,00,000 मतदाताओं के नाम सूची में होने से सनसनी है। आयोग की तरफ से जारी की गई संभावित डुप्लीकेट मतदाता सूची में एक नाम को दो से लेकर दस बार तक दर्ज होने की बात कही गई है।
आयोग ने जारी सूची में संभावित डुप्लीकेट मतदाता में एक नाम के मतदाता का नाम और पिता व पति का ही नाम दिया गया है। ग्राम पंचायतवार सूची में नाम कितनी बार दर्ज है को अंकित किया गया है। सूची के साथ ही उन नामों को जांचे जाने की आख्या भी दर्ज किए जाने के लिए कॉलम दिए गए हैं।
विज्ञापन


1,293 ग्राम पंचायतों की मतदाता सूची में शामिल हैं 27.87 लाख मतदाता
साल 2022 में नगरीय निकायों के सीमा विस्तार के बाद जिले में 1,293 ग्राम पंचायतें रह गई हैं। सीमा विस्तार में समाप्त हुई ग्राम पंचायतों के मतदाताओं के नाम भी पंचायतों की मतदाता सूची से हटवा दिए गए हैं। सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी अभय श्रीवास्तव ने बताया कि 1,293 ग्राम पंचायतों की मतदाता सूची में करीब 27,87,974 मतदाता शामिल हैं।

संभावित डुप्लीकेट मतदाताओं का बीएलओ करेंगे सत्यापन
राज्य निर्वाचन आयोग की तरफ से पंचायत मतदाता सूची में शामिल संभावित डुप्लीकेट मतदाताओं का सत्यापन 1,829 बीएलओ (बूथ लेवल ऑफिसर) को सौंपा गया है। सत्यापन के लिए बीएलओ को संबंधित ग्राम पंचायत की संभावित डुप्लीकेट मतदाताओं की सूची भी उपलब्ध कराई गई है। इसमें बीएलओ उन नामों वाले मतदाताओं का सत्यापन करेंगे। सही पाए जाने वाले मतदाता के आधार कार्ड के अंतिम चार अंकों को सूची पर दर्ज करेंगे। न मिलने वाले मतदाता के नाम के आगे न लिखा जाएगा ताकि उन नामों को सूची से हटाया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें