रविवार को भी सूरज के चढ़ते तेवर ने लोगों को जमकर
छकाया। लोग घरों में हो या फिर सड़कों पर, तपिश से बचने का ही प्रयास करते
देखे गए। घरों में जहां एसी, कूलर व पंखों का सहारा लेकर गर्मी से बचाव
करते देखे गए, वहीं सड़कों पर लोग गमछा और चश्मे से धूप का बचाव करके
गंतव्य पर जाते दिखे।
कुल मिलाकर 38 डिग्री के पार पारे ने सभी को
पसीने-पसीने होने पर मजबूर कर दिया। मिली जानकारी के अनुसार, रविवार को दिन
में पारे का उच्चतम स्तर 38 डिग्री के पार चला गया। तेज धूप से जहां गर्मी
बढ़ी वहीं गर्म हवाओं के थपेड़ों ने लोगों को बेहाल कर दिया।
जिससे दोपहर
बाद तक अधिकांश सड़कों पर सन्नाटे का माहौल रहा और इक्का दुक्का लोग ही
पैदल चलते दिखाई पड़े, जबकि जरूरी काम से घरों के बाहर दोपहिया पर निकले
लोग सिर में अंगौछा आदि लपेट कर और शीतल पेय पदार्थों का सेवन कर गर्मी से
राहत पाने का प्रयास करते रहे।
गर्म हवाओं के साथ तेज धूप लोगों के लिए
परेशानी का कारण बन गई है।तेज धूप के चलते पारे का अधिकतम स्तर 38
डिग्री पार जाने से लोगों को आग बरसने का अहसास हुआ। ऐसे में लोगों के लिए
दोपहरी का समय काफी मुश्किल भरा रहा। पंखों से निकलती गर्म हवाओं से लोगों
को राहत नहीं मिल पाई और भीषण गर्मी परेशान करती रही।
ज्ञात हो कि मौसम के
तेवर कड़क रहने के कारण पारा बढ़ने के साथ ही गर्मी बढ़ी है और गर्म हवाओं
के थपेड़े भी लोगोें के लिए परेशानी का कारण बने हुए हैं।