अस्पताल गेट पर लगे नेकी की दीवार के शिविर में स्वेटर व अन्य कपड़े पसंद करते बच्चे।
- फोटो : amarujala
हरदोई। शहर के बेसिक शिक्षकों के साथ जुड़कर युवाओं ने सामाजिक सरोकार की एक कड़ी और जोड़ते हुए रविवार को जिला अस्पताल के पास नेकी की दीवार का सातवां शिविर लगाया। नन्हे-मुन्नों ने मनपसंद कपड़े लिए।
जिला अस्पताल के पास वस्त्रों, ऊनी वस्त्र, जूते चप्पल, खिलौनों आदि को एकत्र कर जरूरतमंदों को वितरित किया गया। कार्यक्रम में सभी ने दिल खोलकर दुआएं दी। वितरण सुबह से लेकर शाम तक चलता रहा।
महिलाओं और बच्चों ने अपने पसंद के कपडे़ और अपनी जरूरत का सामान प्राप्त किया। लगभग 300 से अधिक लोगों ने शिविर में सामग्री प्राप्त की। आयोजक सचिन मिश्रा ने बताया कि जल्द ही नेकी की दीवार का आयोजन कर गरीब बच्चों के चेहरों पर खुशियां लाने का प्रयास किया जाएगा।
टीम में शामिल सदस्यों में सचिन मिश्रा, श्याम जी, पंकज अवस्थी, अभिषेक सिंह, विनय पांडेय, अमित शुक्ल, अवनीश तिवारी, आशीष शुक्ल, आशीष अवस्थी, अर्चना देवी, शोभा , माला सिंह आदि ने सहयोग दिया।