फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फिर बादलों ने किया निराश

Sat, 18 Jul 2015 11:34 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,हरदोई
विज्ञापन
विज्ञापन
दिनभर की तपिश और उमस में दोपहर बाद उमड़े बादलों को देख शनिवार को लोगों ने यह सोच कर राहत की सांस ली कि शायद अब बारिश होगी और गर्मी से निजात मिलेगी, पर शनिवार को फिर से काले बदरा दगा दे गए और लोग गर्मी में पसीने-पसीने होते रह गए।
विज्ञापन


अभी एक हफ्ते पूर्व ही हुई झमाझम बारिश ने लोगों को राहत दी थी, पर जैसे-जैसे वक्त गुजरता गया और सूरज की तपिश ने गर्माहट और उमस पैदा करनी शुरू की, वैसे ही फिर लोगों के अंदर बारिश की चाह पैदा हो गई, पर तब से लेकर अब तक लोगों की यह चाहत पूरी नहीं हो पा रही है।

यह बात और है कि कई बार बढ़ी उमस के बाद बदली छाई रही, काले बादल भी आते दिखाई दिए, पर हवा के झाेंकों के साथ यह काले बदरा एक बार फिर वहां से गायब हो गए। ऐसा ही कुछ शनिवार की दोपहर बाद भी देखने को मिला। आसमान में उमड़े काले बदरा और मौसम में बढ़ी उमस को देख लोगों ने बारिश की संभावनाएं व्यक्त करनी शुरू की, पर उनके अरमान कुछ ही देर में चकनाचूर हो गए और बादल गायब हो गए।
विज्ञापन


मौसम वैज्ञानिक जयशंकर मिश्र ने बताया कि निश्चित रूप से शनिवार को उमस रही। पिछले तीन चार दिनों से पारा वहीं 30 से 33 डिग्री पर अटका है और लोग गर्मी से बिलबिला भी रहे हैं, पर बारिश न होने से लोगों को पसीने पसीने होने पर मजबूर होना पड़ रहा है। शनिवार को अधिकतम तापमान 32 डिग्री और न्यूनतम 27 डिग्री रिकार्ड किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें