फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फिर निकली चोरों की बारात

Tue, 11 Aug 2015 12:08 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,हरदोई
विज्ञापन
विज्ञापन
बेखौैफ चोरों ने कसबे के एक चिकित्सक के मकान को निशाना बनाते हुए अंदर रखे जेवरात और नगदी पर हाथ साफ कर दिया। सुबह घर वालों को जब इसकी जानकारी हुई तो उन्होंने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंच कर जांच की है। खबर लिखे जाने का मामले की रिपोर्ट नहीं की गई थी।
विज्ञापन


मिली जानकारी के अनुसार, थाना क्षेत्र के मोहल्ला निजामपुर स्थित हकीम नजीब अकरम के मकान में रविवार की रात सारे लोग ऊपर छत पर सो रहे थे। रात को पास में स्थित मसजिद से सीढ़ी चुरा कर चोरोें ने इसे उनके मकान में जाने के लिए इस्तेमाल किया।

छत पर चढ़ कर जीने के रास्ते नीचे उतरे चोरों ने अंदर के कमरे में बेड की दराज से अलमारी की चाभियां निकालीं और लाकर खोल कर अंदर रखी तकरीबन एक लाख रुपये की नगदी एवं कीमती जेवरात पार कर दिए। सोने के जेवरात में एक गले का हार, चार अंगूठी, झूमर, नथनी, छोटी कुंडलियां और चांदी में चोटी फूल, हथफूल, क्लिफ, चार जोड़ी पायल व हथ फूल शामिल है।
विज्ञापन


हकीम के अनुसार, चोर सीढ़ी के सहारे अंदर घुसे और अंदर से बाहरी दरवाजा खोल कर बाहर चले गए। घर से उठाए बक्से और जेवरात के बाक्स समेत अन्य सामान थोड़ी दूर टीले के किनारे पडे़ मिले। बक्सों के ताले टूटे थे और सारा सामान बाहर बिखरा पड़ा था। उन्होंने बताया कि मामले की लिखित सूचना पुलिस को दे दी है।

सूचना पर पुलिस ने मौका-ए-वारदात का मुआयना किया है। खबर लिखे जाने तक मामले की रिपोर्ट दर्ज नहीं हुई थी। चिकित्सक के आवास पर कसबे के चेयरमैन डा. सईद खां समेत बड़ी तादाद में जमा नागरिकों ने वारदात के जल्द खुलासे की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें