फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोबाइल की दुकान से लाखों की चोरी

Wed, 18 Feb 2015 12:07 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हरदोई
विज्ञापन
विज्ञापन
बीती रात चोरों ने मोबाइल की दुकान का शटर तोड़कर 40 हजार की नगदी, मोबाइल समेत तीन लाख रुपये के रिचार्ज कूपन पार कर दिए। घटना की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन

 
मोबाइल शाप मालिक सुरेश अग्रवाल ने बताया कि रात तीन बजे जब वह उठकर बाहर आए तो शटर टूटा हुआ पड़ा था। चौकीदार ने बताया कि वह रात में गश्त करके आ रहा था, तभी उसने कुछ लोगों को भागते देखा, इसके बाद उसने दुकानदार को सूचना दी।

पुलिस ने चोरी की रिपोर्ट दर्जकर दो लोगों को हिरासत में लिया और उनसे पूछताछ कर रही है। इस बाबत कोतवाल आरपी सोनकर ने बताया कि दुकानदार के पुत्र संदीप अग्रवाल की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज की गई है। ज्ञात हो कि एक सप्ताह में यह तीसरी चोरी है।
विज्ञापन


बीते शनिवार को भी चोरों ने दो दुकानों के शटर तोड़ डाले थे और हजारोें का माल पार कर दिया था। फिलहाल लगातार हो रही चोरियों में कसबे के व्यापारियों में दहशत है, वहीं स्थानीय बाशिंदे भी दहशत में हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें