फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कंप्यूटर शॉप समेत तीन दुकानों को चोरों ने बनाया निशाना

विज्ञापन
कंप्यूटर की दुकान में चोरी के बाद पुलिस को जानकारी देता आशीष तोमर। अमर उजाला - फोटो : HARDOI
विज्ञापन
हरदोई। शहर कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत कंप्यूटर शॉप, मेडिकल स्टोर और पान की दुकान को मंगलवार रात चोरों ने निशाना बनाया। तीनों दुकानों से आठ लाख रुपये का सामान चोरी कर ले गए। दो दुकानों पर चोरी के दौरान पास में लगे सीसीटीवी कैमरे में चोरों की फुटेज कैद हो गई। फुटेज के आधार पर पुलिस चोरों की तलाश कर रही है।
विज्ञापन

देहात कोतवाली क्षेत्र के विकास नगर निवासी आशीष तोमर की देव कंप्यूटर्स के नाम से दुकान शहर के सिनेमा रोड पर चप्पल स्टोर वाली गली में है। मंगलवार रात दुकान में घुसे चोरों ने 14 लैपटॉप, एक एलईडी और बैटरी चोरी कर ली। दुकान का शटर तोड़कर घुसे दो चोर बाहर खड़े दो साथियों को चोरी कर सामान पकड़ाते रहे। दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज में चार चोरों के होने की पुष्टि हुई है। चोरी की दूसरी वारदात नघेटा रोड पर मेडिकल स्टोर पर हुई।
चीलपुरवा निवासी अजय श्रीवास्तव के मेडिकल स्टोर के ताले तोड़कर चोर साढ़े तीन लाख रुपये का माल और 23 हजार रुपये चुरा ले गए। इस दुकान से कुछ दूर स्थित एक प्राइवेट अस्पताल के सीसीटीवी कैमरे में चार चोरों की फुटेज मिली है। सीसीटीवी फुटेज में दोनों ही स्थानों पर दिख रहे चोर एक ही हैं। इसके अलावा पुलिस बूथ से 10 मीटर दूर सिनेमा चौराहे पर स्थित शानू श्रीवास्तव की पान की दुकान को भी चोरों ने निशाना बना लिया। यहां से 7500 रुपये चोरी किए हैं। शहर कोतवाल शैलेंद्र श्रीवास्तव ने बताया कि तीनों ही घटनाएं संज्ञान में हैं। तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें