फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: सवायजपुर में हुई चोरी का खुलासा, 3100 ग्राम तांबा के साथ किशोर गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई। बीती एक जुलाई को सवायजपुर कोतवाली से कुछ ही दूर निर्माणाधीन मकान-दुकान में हुई चोरी का खुलासा पुलिस ने कर दिया है। चोरी के सामान के साथ पुलिस ने एक किशोर को पकड़ा है। उसके पास से लगभग 3100 ग्राम तांबा समेत कुछ और सामान भी बरामद हुआ है।
विज्ञापन

सवायजपुर कोतवाली से कुछ ही दूर आदर्श सिंह मकान और दुकान का निर्माण करा रहे हैं। एक जुलाई की रात कुछ लोगों ने दुकान से लाइट और फिटिंग का सामान चोरी कर लिया था। घटना की रिपोर्ट पुलिस ने दर्ज की थी। घटना का खुलासा करने के लिए टीम लगी हुई थी। अपर पुलिस अधीक्षक पश्चिमी एमपी सिंह ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर एक किशोर से पूछताछ की गई तो घटना का खुलासा हो गया।
किशोर के पास से बिजली के तार गलाने से निकला 3100 ग्राम तांबा बरामद हुआ है। दस स्पोर्ट्स लाइट, 20 होल्डर, छह ट्यूबलाइट और दस सीलिंग बरामद हुए हैं। उन्होंने बताया कि खुलासा करने वाली टीम में कोतवाली के उपनिरीक्षक शिव शंकर मिश्रा, दीवान मनोज यादव, सिपाही संजय मौर्या और उमेद बेनवंशी शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें