हरदोई। शहर कोतवाली क्षेत्र में बिलग्राम चुंगी और साड़ी चुंगी के बीच स्थित साड़ी की एक दुकान में चोरी हो गई। दो लंहगे, आठ महंगी साड़ियां और चार हजार रुपये दुकान से चोरी होने की बात सामने आई है।
सुरसा थाना क्षेत्र के मलिहामऊ निवासी रितेश दीक्षित की दुकान शहर में सरकुलर रोड पर है। नारायण धाम के पास स्थित दुकान में शटर के पास ही एक दरवाजा भी है। इस दरवाजे का ताला तोड़कर शुक्रवार रात चोरों ने घटना को अंजाम दिया। शनिवार सुबह घटना का पता चलने पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच की। सीओ सिटी अंकित मिश्रा ने बताया कि लगभग 50 हजार रुपये कीमत के कपड़े और 4000 रुपये चोरी हुए हैं। रिपोर्ट दर्ज की गई है।