फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सफाईकर्मी के मकान में चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई। देहात कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत पिहानी रोड स्थित भीमनगर कालोनी में चोरों ने गुरुवार रात सफाईकर्मी के मकान को निशाना बना लिया। चोर 15 हजार रुपये और जेवर चोरी कर ले गए।
विज्ञापन

देहात कोतवाली में दी तहरीर में रेनू देवी ने बताया कि उसके पति अमरीश कुमार पंचायत राज विभाग में सफाईकर्मी हैं। गुरुवार रात रेनू पति अमरीश कुमार के साथ मकान के बाहर बनीं झोपड़ी में थी।
रात में चोरों ने मकान के मेन गेट की कुंडी तोड़ दी। कमरे में पर्स में रखे सोने के कुंडल, चांदी की दो चिमटी, चांदी की दो जोड़ी पायल और 15 हजार रुपये चुरा लिए। देहात कोतवाल रंधा सिंह ने बताया कि घटना की जानकारी मिली है। जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें