फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बंद मकान से पांच लाख के नकदी जेवर ले गए चोर

विज्ञापन
-चोरी के बाद संजय के मकान में खुली पड़ी सेफ, बिखरे पड़े कागज व अन्य सामान। संवाद - फोटो : HARDOI
विज्ञापन
सांडी। थाना क्षेत्र अंतर्गत कस्बे के मोहल्ला नवाबगंज में चोरों ने बंद मकान का जाल काटकर लाखों की नगदी और जेवर चुरा लिए। गुरुवार रात मकान मालिक लौटे तो चोरी का पता चला। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

मोहल्ला नवाबगंज निवासी संजय गुप्ता उर्फ कल्लू की कस्बे में ही किराना की दुकान है। उनकी पत्नी रेखा गुप्ता घर में ही ब्यूटी पार्लर चलाती हैं। सोमवार को रेखा की मां की तबीयत खराब होने की जानकारी पर पूरा परिवार लखनऊ गया था। गुरुवार रात लगभग साढ़े आठ बजे संजय गुप्ता, उनकी पत्नी रेखा और तीन बच्चे लौटे तो घर में सामान बिखरा देखकर उनके होश उड़ गए।
अलमारी खुली पड़ी थी और दो लाख रुपये, करीब आधा किलो चांदी और 70 ग्राम वजन के सोने के जेवर गायब थे। संजय का कहना है कि चोर छत पर पड़े जाल को काटकर मकान में घुसे थे। घटना की जानकारी पर पुलिस ने मौके पर जाकर जांच की। सूत्रों के मुताबिक संजय के मकान के सामने एक घर में सीसीटीवी कैमरा लगा है।
विज्ञापन

इसमें तीन संदिग्ध बुधवार रात नजर आए हैं। तीनों मास्क पहने दिख रहे हैं। सांडी के प्रभारी निरीक्षक अखिलेश यादव ने बताया कि घटना का खुलासा जल्द कर दिया जाएगा। सीसीटीवी फुटेज से कुछ सुराग मिले हैं। जिनके आधार पर पुलिस जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें