फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीआरएम की सौगात, विकसित होगा माधौगंज स्टेशन

विज्ञापन
माधौगंज स्टेशन पर व्यापारियों के साथ बैठक करते डीआरएम मुरादाबाद तरुण प्रकाश। संवाद - फोटो : HARDOI
विज्ञापन
माधौगंज। डीआरएम मुरादाबाद तरुण प्रकाश ने बालामऊ उन्नाव रेलमार्ग पर पड़ने वाले मांखी व बांगरमऊ समेत मल्लावां व माधौगंज स्टेशन का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान डीआरएम ने माधौगंज स्टेशन को विकसित करने के साथ बिजली, पानी की व्यवस्था दुरुस्त करने को 15 लाख रुपये स्वीकृत किए है। साथ ही स्टेशन पर क्षेत्र के व्यापारियों के साथ बैठक की और व्यापारियों की मांग पर माधौगंज में रैक प्वाइंट विकसित किए जाने का आदेश दिया।
विज्ञापन

डीआरएम मुरादाबाद तरुण प्रकाश ने शुक्रवार को बालामऊ उन्नाव रेलमार्ग के मांखी, सफीपुर व बांगरमऊ स्टेशन का निरीक्षण किया और इस खंड में रेलवे द्वारा बिछाई जा रही विद्युत लाइन के कार्य की प्रगति जानी। इसके बाद डीआरएम ने मल्लावां व माधौगंज स्टेशन का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान डीआरएम ने माधौगंज स्टेशन को विकसित किए जाने व स्टेशन पर प्रकाश व पेयजल व्यवस्था दुरुस्त कराए जाने समेत प्लेटफार्म विकसित किए जाने के लिए 15 लाख रुपये का बजट स्वीकृत किए जाने की घोषणा की।
डीआरएम ने स्टेशन पर क्षेत्र के व्यापारियों के साथ बैठक की।
क्षेत्र में गेहूं, चावल व धान आदि की अच्छी उपज की जानकारी मिलने व आयात निर्यात की अच्छी संभावनाएं मिलने पर डीआरएम ने व्यापारियों की सुविधा के लिए माधौगंज स्टेशन पर रैक प्वाइंट (माल के लोडिंग अनलोडिंग की सुविधा) विकसित किए जाने का आदेश दिया। निरीक्षण के बाद डीआरएम बालॉमऊ स्टेशन के रवाना हो गए। इस मौके पर वरिष्ठ मंडल परिचालन प्रबंधक नवीन कुमार समेत संचार प्रबंधन व विद्युत सेल के अधिकारी एवं सीएमआई अंबुज मिश्रा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें